भर्ती परीक्षाओं के प्रश्नों पर मुख्यमंत्री सख्त, अमर्यादित टिप्पणी से बचने के निर्देश
YUGVARTA NEWS
Lucknow, 15 Mar, 2026 10:14 AMलखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी भर्ती बोर्ड के चेयरपर्सन्स को निर्देश दिए हैं कि किसी भी व्यक्ति, जाति, पंथ या सम्प्रदाय की मर्यादा एवं आस्था के विषय में अमर्यादित टिप्पणी न की जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस विषय का संज्ञान लेते हुए सभी पेपर सेटर्स को भी स्पष्ट रूप से निर्देशित किया जाए। साथ ही ऐसे मामलों में हैबिचुअल ऑफेंडर्स को तत्काल प्रतिबंधित किया जाए।
मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिया कि इस विषय को पेपर सेटर्स के एमओयू का भी हिस्सा बनाया जाए।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इन निर्देशों से भर्ती परीक्षाओं की प्रक्रिया को और अधिक संवेदनशील, मर्यादित तथा पारदर्शी बनाने की दिशा में सकारात्मक कदम माना जा रहा है। इससे यह सुनिश्चित किया जा सकेगा कि प्रश्नपत्रों की सामग्री समाज की विविध आस्थाओं और मर्यादाओं का सम्मान करते हुए तैयार की जाए तथा भर्ती प्रक्रिया की गरिमा और विश्वसनीयता बनी रहे।


No Previous Comments found.