योगी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 40 IAS अफसरों के तबादले
YUGVARTA NEWS
Lucknow, 20 Apr, 2026 10:20 AMलखनऊ : उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने रविवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 40 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इस सूची में 15 जिलों के जिलाधिकारी (DM) और पांच जिलों के मुख्य विकास अधिकारियों (CDO) के नाम शामिल हैं। कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ को महत्वपूर्ण विभागों में तैनाती दी गई है।
जिलाधिकारियों में बड़े बदलाव
उन्नाव के जिलाधिकारी गौरांग राठी को झांसी का नया डीएम बनाया गया है। लखीमपुर खीरी की जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल को देवीपाटन मंडल का कमिश्नर नियुक्त किया गया है। वहीं देवीपाटन मंडल के कमिश्नर शशि भूषण लाल सुशील को प्रमुख सचिव एमएसएमई एवं निर्यात प्रोत्साहन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।
विशेष सचिव ऊर्जा इंद्रजीत सिंह को सुल्तानपुर का डीएम बनाया गया है। सुल्तानपुर के जिलाधिकारी कुमार हर्ष को बुलंदशहर भेजा गया है। विशेष सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक अन्नपूर्णा गर्ग को श्रावस्ती का डीएम बनाया गया है।
झांसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष आलोक यादव को शामली का डीएम, शामली के डीएम अरविंद कुमार चौहान को सहारनपुर का डीएम और हापुड़ पिलखुआ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष नितिन गौड़ को अमरोहा का डीएम नियुक्त किया गया है।
विशेष सचिव खाद्य एवं रसद अभिषेक गोयल को हमीरपुर का डीएम बनाया गया है। निदेशक बाल विकास एवं पुष्टाहार सरनीत कौर ब्रोका को रायबरेली का डीएम बनाया गया है। अमरोहा की डीएम निधि गुप्ता वत्स को फतेहपुर, हमीरपुर के डीएम घनश्याम मीणा को उन्नाव भेजा गया है।
मैनपुरी के जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह को लखीमपुर खीरी, औरैया के डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी को मैनपुरी तथा मुख्यमंत्री के विशेष सचिव बृजेश कुमार को औरैया का डीएम बनाया गया है।
सहारनपुर के डीएम मनीष बंसल को आगरा भेजा गया है, जबकि आगरा के डीएम अरविंद मल्लप्पा बांगरी को मुख्यमंत्री का विशेष सचिव नियुक्त किया गया है।
विभागीय जिम्मेदारियों में फेरबदल
प्रबंध निदेशक दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम आगरा नीतीश कुमार को प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन बनाया गया है। बुलंदशहर की डीएम श्रुति को दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम आगरा का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है।
प्रतीक्षारत आईएएस आशुतोष निरंजन को परिवहन आयुक्त बनाया गया है, जबकि परिवहन आयुक्त किंजल सिंह को सचिव माध्यमिक शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।
अपर मुख्य सचिव आलोक कुमार द्वितीय को एमएसएमई एवं निर्यात प्रोत्साहन विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है।
अन्य प्रमुख प्रशासनिक नियुक्तियां
फतेहपुर के जिलाधिकारी रविंदर सिंह को विशेष सचिव ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत, निदेशक यूपीनेडा और प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश रिन्यूएबल एंड ईवी इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड बनाया गया है।
झांसी के जिलाधिकारी मृदुल चौधरी को विशेष सचिव पर्यटन एवं निदेशक पर्यटन नियुक्त किया गया है। श्रावस्ती के डीएम अश्वनी कुमार पांडे को निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण बनाया गया है।
रायबरेली की डीएम हर्षिता माथुर को निदेशक बाल विकास एवं पुष्टाहार तथा निदेशक राज्य पोषण मिशन की जिम्मेदारी दी गई है। विशेष सचिव उच्च शिक्षा विभाग और कुलसचिव डॉ. राममनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय लखनऊ अनीता वर्मा सिंह को विशेष सचिव खाद्य एवं रसद विभाग एवं नियंत्रक विधिक बाट माप बनाया गया है।
सीडीओ और अन्य अधिकारियों के तबादले
सचिन कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अमेठी को अपर निदेशक उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद बनाया गया है। बसंत अग्रवाल, एडीएम वित्त एवं राजस्व हाथरस को निदेशक कर्मचारी राज्य बीमा योजना श्रम चिकित्सा सेवाएं नियुक्त किया गया है।
सौम्या पांडे को निदेशक कर्मचारी राज्य बीमा योजना श्रम चिकित्सा सेवाएं उत्तर प्रदेश के प्रभार से मुक्त किया गया है। जुनैद अहमद, मुख्य विकास अधिकारी झांसी को अपर श्रमायुक्त कानपुर नगर बनाया गया है।
हिमांशु गौतम, मुख्य विकास अधिकारी हापुड़ को उपाध्यक्ष झांसी विकास प्राधिकरण, मुकेश चंद्र, मुख्य विकास अधिकारी बहराइच को उपाध्यक्ष हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण नियुक्त किया गया है।
केशव कुमार, मुख्य विकास अधिकारी बदायूं को कुलसचिव डॉ. राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय बनाया गया है। श्रुति शर्मा, संयुक्त मजिस्ट्रेट देवरिया को मुख्य विकास अधिकारी हापुड़ भेजा गया है।
गामिनी सिंगला, संयुक्त मजिस्ट्रेट सुल्तानपुर को मुख्य विकास अधिकारी बदायूं, सुनील कुमार धनवंता, संयुक्त मजिस्ट्रेट आजमगढ़ को मुख्य विकास अधिकारी बहराइच, पूजा साहू, संयुक्त मजिस्ट्रेट चित्रकूट को मुख्य विकास अधिकारी अमेठी और रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड, संयुक्त मजिस्ट्रेट गाजीपुर को मुख्य विकास अधिकारी झांसी नियुक्त किया गया है।


No Previous Comments found.