मूसलाधार बारिश के बीच नोएडा एयरपोर्ट की तत्परता, 30 मिनट में जलभराव दूर

जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के एक हिस्से में बारिश के बाद हुआ था अस्थायी जलभराव, एयरपोर्ट टीमों ने तत्काल मोर्चा संभालकर आधे घंटे में पानी निकालकर मार्ग किया सामान्य, फ्लाइट्स एवं यात्रियों की निर्बाध आवाजाही जारी, मौसम की स्थिति पर लगातार नजर

YUGVARTA NEWS

YUGVARTA NEWS

Lucknow, 12 Aug, 2026 12:18 AM
मूसलाधार बारिश के बीच नोएडा एयरपोर्ट की तत्परता, 30 मिनट में जलभराव दूर

नोएडा, 11 अगस्त। उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मंगलवार को हुई भारी बारिश के दौरान टर्मिनल को पार्किंग क्षेत्र से जोड़ने वाले मार्ग पर कुछ समय के लिए पानी जमा हो गया। अत्यधिक तेज बारिश के बाद बनी इस अस्थायी स्थिति पर एयरपोर्ट प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई की। एयरपोर्ट टीमों ने सक्रियता दिखाते हुए 30 मिनट के भीतर जल निकासी सुनिश्चित की। इसके बाद मार्ग पर आवाजाही पूरी तरह सामान्य हो गई। एयरपोर्ट से फ्लाइट्स व यात्रियों का आवागमन सुचारु रूप से जारी है। 


नोएडा एयरपोर्ट अथॉरिटी ने बताया कि कम समय में अत्यधिक तेज बारिश के बाद टर्मिनल और पार्किंग क्षेत्र को जोड़ने वाले मार्ग पर कुछ देर के लिए पानी जमा हो गया। स्थिति की जानकारी मिलते ही एयरपोर्ट की टीमें सक्रिय हुईं और जल निकासी का काम शुरू किया गया। टीमों की त्वरित कार्रवाई से आधे घंटे के भीतर जमा पानी को निकाल कर मार्ग पर आवाजाही को सामान्य कर दिया गया।


30 मिनट में स्थिति पर नियंत्रण-


एयरपोर्ट अथॉरिटी ने कहा कि वह पूरे घटनाक्रम पर लगातार नजर बनाए हुए है। यात्रियों को किसी तरह की असुविधा न हो और टर्मिनल से पार्किंग क्षेत्र के बीच उनकी आवाजाही निर्बाध बनी रहे, इसके लिए टीमें पूरी तरह तैयार हैं। अचानक हुई अत्यधिक तेज बारिश के कारण अस्थायी रूप से यह समस्या उत्पन्न हुई थी। एयरपोर्ट संचालन से जुड़ी टीमों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 30 मिनट में स्थिति पर काबू पाते हुए जमा पानी को निकाल दिया। एयरपोर्ट प्रशासन ने स्पष्ट किया है  कि मौसम संबंधी परिस्थितियों के बीच यात्रियों की सुविधा और निर्बाध आवाजाही को प्राथमिकता दी जा रही है।

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.

moti2