बंगाल में ममता के समर्थन में उतरे अखिलेश यादव

YUGVARTA NEWS

YUGVARTA NEWS

Lucknow, 7 May, 2026 08:38 PM
बंगाल में ममता के समर्थन में उतरे अखिलेश यादव

कोलकता, 7 मई 2026 पश्चिम बंगाल चुनाव परिणामों के बाद राज्य की राजनीति में लगातार हलचल बनी हुई है। इसी बीच समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कोलकाता पहुंचकर ममता बनर्जी से मुलाकात की। यह बैठक ऐसे समय हुई जब राज्य में सरकार गठन और चुनावी माहौल को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हैं। ममता बनर्जी के आवास पर हुई इस बैठक में टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी भी मौजूद रहे। बातचीत के दौरान अखिलेश यादव ने ममता बनर्जी से कहा, “दीदी, आप हारी नहीं हैं।” वहीं अभिषेक बनर्जी की ओर देखते हुए उन्होंने कहा, “What a commendable battle you all have fought.” इस मुलाकात को विपक्षी दलों के बीच समर्थन और एकजुटता के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है। बैठक से पहले अखिलेश यादव ने चुनावी प्रक्रिया को लेकर बीजेपी पर सवाल उठाए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान लोकतांत्रिक व्यवस्था प्रभावित हुई और केंद्रीय बलों की तैनाती जरूरत से ज्यादा रही। अखिलेश यादव ने यह भी कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाए रखने के लिए विपक्षी दलों का साथ आना जरूरी है। बंगाल चुनाव के बाद बदलते राजनीतिक माहौल के बीच यह मुलाकात काफी अहम मानी जा रही है। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, यह बैठक आने वाले समय में विपक्षी रणनीति और आपसी सहयोग को लेकर नए संकेत दे सकती है।

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.

moti2