बड़ी खबर!! सीतापुर अग्निकांड का सीएम योगी ने लिया संज्ञान, प्रदान की त्वरित राहत

महमूदाबाद के सरैया चलाकापुर में हुए हादसे का लिया संज्ञान, परिजनों को 4-4 लाख की आर्थिक सहायता, सीएम योगी के निर्देश पर फौरन सुनिश्चित हुई कार्रवाई, मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत घर देने की प्रक्रिया भी शुरू

YUGVARTA NEWS

YUGVARTA NEWS

Lucknow, 5 Apr, 2026 11:19 PM
बड़ी खबर!! सीतापुर अग्निकांड का सीएम योगी ने लिया संज्ञान, प्रदान की त्वरित राहत

लखनऊ, 05 अप्रैल। सीतापुर जिले की तहसील महमूदाबाद के ग्राम सरैया चलाकापुर में 4 अप्रैल को हुए भीषण अग्निकांड में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तुरंत संज्ञान लिया और अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार प्रशासन ने बिना देर किए 24 घंटे के अंदर कार्रवाई करते हुए प्रत्येक मृतक के परिजनों के बैंक खातों में शासनादेश के तहत 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता भेज दी। इस त्वरित मदद से पीड़ित परिवारों को तत्काल राहत मिली है।


सीएम योगी के निर्देशों के बाद प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। प्रभावित परिवारों के पुनर्वास के लिए मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत उन्हें आवास उपलब्ध कराने की प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी गई है। संबंधित विभागों को आवश्यक कागजी कार्रवाई जल्द पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि पीड़ितों को शीघ्र लाभ मिल सके।


स्थानीय प्रशासन के अनुसार, अग्निकांड के कारणों की जांच की जा रही है और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे। फिलहाल प्रशासन मौके पर मुस्तैद है और राहत कार्यों को निरंतर जारी रखते हुए प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है।

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.

moti2