होली पर आगरा में स्वास्थ्य सेवाएं अलर्ट मोड पर, 24 घंटे मिलेगा इलाज

YUGVARTA NEWS

YUGVARTA NEWS

Lucknow, 3 Mar, 2026 06:57 PM
होली पर आगरा में स्वास्थ्य सेवाएं अलर्ट मोड पर, 24 घंटे मिलेगा इलाज

आगरा। 3 मार्च 2026 होली के त्योहार को देखते हुए आगरा में स्वास्थ्य विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है। एसएन मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल और सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) पर 24 घंटे चिकित्सा सुविधा उपलब्ध रहेगी। इमरजेंसी सेवाओं को मजबूत किया गया है ताकि रंगों से एलर्जी, चोट या दुर्घटना के मामलों में मरीजों को तुरंत इलाज मिल सके। एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में डॉक्टरों की अतिरिक्त ड्यूटी लगाई गई है। यहां चर्म रोग, नेत्र रोग विशेषज्ञ और प्लास्टिक सर्जन ऑन कॉल रहेंगे। आंखों या चेहरे पर रंग लगने से एलर्जी, सूजन या जलन की शिकायत पर तुरंत विशेषज्ञ इलाज मिलेगा। आपसी विवाद या सड़क हादसों में घायल मरीजों को भी नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों पर प्राथमिक उपचार दिया जाएगा। एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि इमरजेंसी में 24 घंटे इलाज की सुविधा रहेगी और जरूरत पड़ने पर विशेषज्ञ डॉक्टरों को तुरंत बुलाया जाएगा। वहीं, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने कहा कि जिला अस्पताल और सीएचसी पर भी डॉक्टर लगातार तैनात रहेंगे। गंभीर मरीजों को एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर किया जाएगा। इसके अलावा 108 एंबुलेंस सेवा निःशुल्क उपलब्ध रहेगी। डॉक्टरों ने लोगों को केमिकल युक्त रंगों से बचने की सलाह दी है। चर्म रोग विशेषज्ञों के अनुसार, रासायनिक रंगों से त्वचा पर दाने, चकत्ते, खुजली और सूजन हो सकती है। खासतौर पर हरे और लाल रंग में मौजूद रसायन त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। सुरक्षित होली के लिए गुलाल या हर्बल रंगों का उपयोग करने की सलाह दी गई है। साथ ही चेहरे पर तेल या मॉइश्चराइजर लगाने, आंखें बंद रखकर रंग लगवाने और किसी भी परेशानी पर डॉक्टर से सलाह लेने को कहा गया है। होली पर आगरा में स्वास्थ्य सेवाएं अलर्ट मोड पर, 24 घंटे मिलेगा इलाज होली के त्योहार को देखते हुए आगरा में स्वास्थ्य विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है। एसएन मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल और सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) पर 24 घंटे चिकित्सा सुविधा उपलब्ध रहेगी। इमरजेंसी सेवाओं को मजबूत किया गया है ताकि रंगों से एलर्जी, चोट या दुर्घटना के मामलों में मरीजों को तुरंत इलाज मिल सके। एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में डॉक्टरों की अतिरिक्त ड्यूटी लगाई गई है। यहां चर्म रोग, नेत्र रोग विशेषज्ञ और प्लास्टिक सर्जन ऑन कॉल रहेंगे। आंखों या चेहरे पर रंग लगने से एलर्जी, सूजन या जलन की शिकायत पर तुरंत विशेषज्ञ इलाज मिलेगा। आपसी विवाद या सड़क हादसों में घायल मरीजों को भी नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों पर प्राथमिक उपचार दिया जाएगा। एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि इमरजेंसी में 24 घंटे इलाज की सुविधा रहेगी और जरूरत पड़ने पर विशेषज्ञ डॉक्टरों को तुरंत बुलाया जाएगा। वहीं, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने कहा कि जिला अस्पताल और सीएचसी पर भी डॉक्टर लगातार तैनात रहेंगे। गंभीर मरीजों को एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर किया जाएगा। इसके अलावा 108 एंबुलेंस सेवा निःशुल्क उपलब्ध रहेगी। डॉक्टरों ने लोगों को केमिकल युक्त रंगों से बचने की सलाह दी है। चर्म रोग विशेषज्ञों के अनुसार, रासायनिक रंगों से त्वचा पर दाने, चकत्ते, खुजली और सूजन हो सकती है। खासतौर पर हरे और लाल रंग में मौजूद रसायन त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। सुरक्षित होली के लिए गुलाल या हर्बल रंगों का उपयोग करने की सलाह दी गई है। साथ ही चेहरे पर तेल या मॉइश्चराइजर लगाने, आंखें बंद रखकर रंग लगवाने और किसी भी परेशानी पर डॉक्टर से सलाह लेने को कहा गया है। 

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.

moti2