यूपी न्यूज़ : मुख्यमंत्री ने की राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट
YUGVARTA NEWS
Lucknow, 9 May, 2026 09:37 PMलखनऊ, 9 मई: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार शाम राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल से शिष्टाचार भेंट की। जनभवन में हुई मुलाकात में मुख्यमंत्री ने उन्हें पुस्तक भी भेंट की।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को व्यस्त दिनचर्या के बीच राज्यपाल से मुलाकात की। सीएम योगी शनिवार सुबह पश्चिम बंगाल में सुवेंदु सरकार के शपथ ग्रहण में शामिल हुए। वहां से लौटकर उन्होंने लखनऊ में पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता में शिरकत की। इसके बाद शाम को राज्यपाल से मिले, उनसे प्रदेश के वर्तमान स्थिति पर चर्चा की और सरकार के क्रियाकलापों से अवगत कराया। राज्यपाल ने भी वर्तमान परिदृश्य को लेकर चर्चा की।



No Previous Comments found.