हरिद्वार से अयोध्या जा रही बस ट्रक से टकराई, शाहजहांपुर में 12 श्रद्धालु घायल
YUGVARTA NEWS
Lucknow, 15 Mar, 2026 08:17 PMशाहजहांपुर। 15 मार्च 2026 शाहजहांपुर में रविवार सुबह लखनऊ–दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बस और ट्रक की टक्कर में 12 श्रद्धालु घायल हो गए। यह बस हरिद्वार से अयोध्या जा रही थी। हादसे के बाद घायलों को तुरंत नजदीकी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार गोरखपुर के करीब 50 श्रद्धालु पांच दिन पहले बस से हरिद्वार गए थे। वहां से दर्शन करने के बाद सभी लोगों को अयोध्या होकर वापस लौटना था। इसी दौरान रविवार सुबह उनकी बस शाहजहांपुर जिले के मीरानपुर कटरा क्षेत्र में पहुंची, जहां यह हादसा हो गया। बताया गया कि बस जैसे ही एक ढाबे के पास पहुंची, तभी संपर्क मार्ग से हाईवे पर आ रहे ट्रक से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बस में बैठे कई यात्री घायल हो गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में घायल होने वालों में गोरखपुर के शिकारी लगंज निवासी छट्ठू की पत्नी कौशल्या, अनिल की पत्नी सुमित्रा जायसवाल, विनोद, महावीर, उनकी पत्नी सरस्वती, रामकेश की पत्नी कौशल्या समेत कुल 12 श्रद्धालु शामिल हैं। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। हरिद्वार से अयोध्या जा रही बस ट्रक से टकराई, शाहजहांपुर में 12 श्रद्धालु घायल शाहजहांपुर में रविवार सुबह लखनऊ–दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बस और ट्रक की टक्कर में 12 श्रद्धालु घायल हो गए। यह बस हरिद्वार से अयोध्या जा रही थी। हादसे के बाद घायलों को तुरंत नजदीकी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार गोरखपुर के करीब 50 श्रद्धालु पांच दिन पहले बस से हरिद्वार गए थे। वहां से दर्शन करने के बाद सभी लोगों को अयोध्या होकर वापस लौटना था। इसी दौरान रविवार सुबह उनकी बस शाहजहांपुर जिले के मीरानपुर कटरा क्षेत्र में पहुंची, जहां यह हादसा हो गया। बताया गया कि बस जैसे ही एक ढाबे के पास पहुंची, तभी संपर्क मार्ग से हाईवे पर आ रहे ट्रक से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बस में बैठे कई यात्री घायल हो गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में घायल होने वालों में गोरखपुर के शिकारी लगंज निवासी छट्ठू की पत्नी कौशल्या, अनिल की पत्नी सुमित्रा जायसवाल, विनोद, महावीर, उनकी पत्नी सरस्वती, रामकेश की पत्नी कौशल्या समेत कुल 12 श्रद्धालु शामिल हैं। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।


No Previous Comments found.