ग्रेटर नोएडा कलेक्टेट को बम की धमकी, ईमेल से मचा हड़कंप

YUGVARTA NEWS

YUGVARTA NEWS

Lucknow, 13 Jul, 2026 11:14 PM
ग्रेटर नोएडा कलेक्टेट को बम की धमकी, ईमेल से मचा हड़कंप

दिल्ली, 13 जुलाई 2026 ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र स्थित कलेक्टेट (जिलाधिकारी कार्यालय) को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद प्रशासन और पुलिस महकमा तुरंत अलर्ट मोड में आ गया। 13 जुलाई को प्राप्त एक धमकी भरे ईमेल ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी, जिसके बाद पूरे परिसर में व्यापक स्तर पर तलाशी अभियान चलाया गया। प्रारंभिक जांच में किसी भी तरह की संदिग्ध वस्तु नहीं मिलने से अधिकारियों ने राहत की सांस ली। सूचना मिलते ही सूरजपुर थाना पुलिस ने बिना देर किए कार्रवाई शुरू कर दी। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए बम डिस्पोजल स्क्वाड (बीडीएस), फायर ब्रिगेड, एएस चेक टीम और डॉग स्क्वाड को मौके पर बुलाया गया। सभी टीमों ने डीएम कार्यालय परिसर के हर हिस्से की बारीकी से जांच की, लेकिन जांच के दौरान कोई भी संदिग्ध वस्तु या आपत्तिजनक गतिविधि सामने नहीं आई। अब जांच एजेंसियों का ध्यान धमकी भरे ईमेल के स्रोत और उसे भेजने वाले व्यक्ति की पहचान पर केंद्रित है। पुलिस की साइबर टीम तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि ईमेल किस सिस्टम या किस लोकेशन से भेजा गया था। मामले की जांच तेजी से आगे बढ़ाई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, सूचना मिलते ही सभी सुरक्षा टीमों के माध्यम से डीएम कार्यालय में चेकिंग सुनिश्चित कर ली गई थी. वहाँ सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और लगातार कड़ी सतर्कता बरती जा रही है. कलेक्टेट परिसर के हालात इस समय पूरी तरह से सामान्य हैं और मौके पर शांति व्यवस्था कायम है. इसके साथ ही प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें. सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले को गंभीरता से लेकर जांच कर रही हैं और जल्द ही इस मेल को भेजने वाले का पता लगा लिया जाएगा. 

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.

moti2