यूपी न्यूज़ : राज्यपाल जनभवन, सीएम योगी झांसी में करेंगे योग
योग दिवस पर होगा विशेष कार्यक्रम, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य प्रयागराज व ब्रजेश पाठक द रेजीडेंसी पार्क लखनऊ में करेंगे योग
YUGVARTA NEWS
Lucknow, 21 Jun, 2026 12:45 AMलखनऊ, 20 जून: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें प्रदेश की राज्यपाल, मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष, विधान परिषद सभापति समेत सरकार के सभी मंत्री जनपदों में योग करेंगे। सभी जनपदों में शासन/प्रशासन के अधिकारी भी हिस्सा लेंगे।
राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल जनभवन में योगाभ्यास करेंगी। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ झांसी किला मैदान झांसी में सुबह 6 बजे योग करेंगे। इसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ सामाजिक, साहित्यिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक संगठनों के कार्यकर्ता भी शामिल होंगे।
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य संगम नोज त्रिवेणी, प्रयागराज में आमजन के साथ सुबह 7 बजे योगाभ्यास कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक सुबह 6 बजे द रेजिडेंसी पार्क लखनऊ में योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।



No Previous Comments found.