थार की टक्कर से स्कूटी सवार रिटायर्ड असिस्टेंट रजिस्ट्रार की मौत का मामला

आरोपी कांस्टेबल हिरासत में, एसएसपी ने किया सस्पेंड, विभागीय कार्रवाई शुरू, योगी सरकार की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत झांसी पुलिस की त्वरित कार्रवाई

YUGVARTA NEWS

YUGVARTA NEWS

Lucknow, 25 Apr, 2026 11:58 PM
थार की टक्कर से स्कूटी सवार रिटायर्ड असिस्टेंट रजिस्ट्रार की मौत का मामला

लखनऊ/झांसी, 25 अप्रैल। योगी सरकार की अपराधों के प्रति 'जीरो टॉलरेंस' नीति को अमल में लाते हुए झांसी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के रिटायर्ड असिस्टेंट रजिस्ट्रार की स्कूटी को टक्कर मारने वाले मुख्य आरोपी पुलिस कांस्टेबल को हिरासत में ले लिया है। इस घटना में असिस्टेंट रजिस्ट्रार की मौत हो गई। थार में सवार अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। 


झांसी के एसएसपी बीबीजीटी मूर्ति ने बताया कि आज सूचना मिली थी कि थाना नवाबाद के चौकी विश्वविद्यालय क्षेत्र में एक थार गाड़ी ने स्कूटी को टक्कर मार दी है। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। घटना में जख्मी हुए पूर्व असिस्टेंट रजिस्ट्रार मनीराम वर्मा को तत्काल अस्पताल भिजवाया गया, जहां उनकी मृत्यु हो गई। 


एसएसपी ने बताया कि घटना के बाद थार को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। जांच में पता चला कि थार को कांस्टेबल रजत चला रहा था। रजत को तत्काल हिरासत में ले लिया गया। सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। कांस्टेबल रजत को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया और विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.

moti2