यूपी न्यूज़ : सीएम के हाथों सम्मानित हुए विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी

YUGVARTA NEWS

YUGVARTA NEWS

Lucknow, 11 Apr, 2026 04:47 PM
यूपी न्यूज़ : सीएम के हाथों सम्मानित हुए विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी

लखीमपुर खीरी, 11 अप्रैल। चंदन चौकी (पलिया) में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने थारू जनजाति के परिवारों व पूर्वी उत्तर प्रदेश से आकर बसे परिवारों को भौमिक अधिकार पत्र प्रदान किए। इस मौके पर सीएम योगी ने विभिन्न लाभार्थियों को भी अपने हाथ से नियुक्ति पत्र, आवास की चाबी व चेक सौंपे।


सीएम योगी के हाथों भौमिक अधिकार पत्र प्राप्त करने वालों में बालकृष्ण, रामखेलावन, भज्जीराम, रामनरेश व रामकुमार शामिल रहे। 


आंगनवाड़ी भर्ती के तहत ऊषा देवी (ध्यानपुर), संध्या कुमारी (पुरैना) तथा मीना कुमारी (सूरमा) को मुख्यमंत्री ने नियुक्ति पत्र सौंपे। 


मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत ध्यानपुर की बल्लू देवी, शीतल व बेबी को अपने आवास की चाबी मिली।


एक जिला-एक उत्पाद के तहत लाभार्थी अंशु गुप्ता, शिव गुप्ता व संस्कार अग्रवाल को चेक प्रदान किए गए। 


प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत कुंवर सेन, अमित जिंदल व रामचंद्र को भी चेक प्रदान किए गए। 


मुख्यमंत्री ने नाबार्ड द्वारा संचालित योजना के तहत पूनम विश्वकर्मा को चेक प्रदान किया।

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.

moti2