नवरात्रि के दूसरे दिन यूपी के मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब
YUGVARTA NEWS
Lucknow, 20 Mar, 2026 03:38 PMउत्तर प्रदेश में चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन प्रदेशभर के प्रमुख देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। मिर्जापुर स्थित विंध्यवासिनी धाम में सुबह से अब तक 2 लाख से अधिक भक्तों ने माँ के दर्शन किए।
वहीं बलरामपुर के देवीपाटन स्थित माँ पाटेश्वरी मंदिर में लगभग 1 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। सहारनपुर के शाकुम्भरी देवी मंदिर में भी 50 हजार से अधिक भक्तों की उपस्थिति दर्ज की गई।
नवरात्रि को लेकर भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। मंदिरों में उमड़ी भीड़ में युवाओं की भागीदारी सबसे अधिक नजर आ रही है।
प्रदेश में पर्व-त्योहारों के माध्यम से सांस्कृतिक पुनर्जागरण की नई तस्वीर देखने को मिल रही है।


No Previous Comments found.