नेपाल के बुटवल सड़क हादसे पर सीएम का संज्ञान, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख मदद

YUGVARTA NEWS

YUGVARTA NEWS

Lucknow, 23 Apr, 2026 11:11 PM
नेपाल के बुटवल सड़क हादसे पर सीएम का संज्ञान, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख मदद

लखनऊ/महराजगंज: नेपाल के पिउठान जिले में हुए सड़क हादसे में चालक समेत कुल 21 लोग घायल हो गए, जबकि एक महिला और एक बच्ची की मौत हो गई। हादसे के बाद प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य तेज करते हुए घायलों के उपचार की व्यवस्था कराई।


मुख्यमंत्री ने नेपाल के बुटवल में हुए सड़क हादसे का संज्ञान लेते हुए मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।


जिलाधिकारी महराजगंज संतोष कुमार शर्मा ने तत्काल मुख्य जिला अधिकारी रूपनदेही से वार्ता कर घायलों को लुंबिनी सिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। राहत एवं बचाव कार्य के लिए एसडीएम नौतनवा नवीन प्रसाद को मौके पर भेजा गया है, जबकि एडीएम (एफ/आर) सोनौली में कैंप कर नेपाली प्रशासन के साथ समन्वय सुनिश्चित कर रहे हैं।


प्रशासन की ओर से मौके पर चार एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस समेत कुल 10 एंबुलेंस भेजी गई हैं। जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज की मेडिकल टीम को हाई अलर्ट पर रखा गया है तथा घायलों के इलाज के लिए बेड आरक्षित कर दिए गए हैं।


नेपाल प्रशासन की ओर से भी सभी आवश्यक सहयोग प्रदान किया जा रहा है। जिलाधिकारी लगातार नेपाल प्रशासन के संपर्क में हैं। घायलों और मृतकों के परिजनों को नेपाल ले जाने के लिए भी सभी जरूरी इंतजाम सुनिश्चित किए गए हैं।


जिलाधिकारी ने हादसे में घायल लोगों और मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।


सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.

moti2