खुद को देवी-देवताओं के समकक्ष समझते हैं अखिलेश यादव -डॉ. निर्मल
हिन्दुओं के प्रमुख तीर्थस्थल नैमिष में मां ललिता देवी के साथ खुद की पूजा करा रहे सपा प्रमुख
YUGVARTA NEWS
Lucknow, 1 Jul, 2026 09:38 PMलखनऊ, 1 जुलाई,यूपी आपदा एवं प्रबंधन जांच समिति के चेयरमैन व सदस्य विधान परिषद डॉ. लालजी प्रसाद निर्मल ने कहा कि सपा कार्यकर्ताओं ने पवित्र धार्मिक स्थल नैमिष में माँ ललिता देवी मंदिर में देवी मां के समकक्ष सपा प्रमुख अखिलेश यादव का फोटो रखकर उनकी पूजा अर्चना करना देवी मां का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव कभी संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर के चित्र को काटकर अपना फोटो लगाकर खुद को बाबा साहब अम्बेडकर के बराबर खड़ाकरने की कोशिश करते हैं। वे इस तरह के कृत्य कार्यकर्ताओं के जरिये कराते रहते हैं। आज तो उन्होंने अपने जन्मदिन के मौके पर पवित्र तीर्थस्थल नैमिष में देवी मां ललिता देवी के बराबर अपनी तस्वीर रखवाकर अपनी पूजा भी शुरू करा दी। डॉ. निर्मल ने कहा कि अखिलेश यादव का जब महापुरुषों का अपमान करने से मन नहीं भरा तो उन्होंने देवी-देवताओं का अपमान करना शुरू कर दिया है। इस अपमान का बदला हिन्दू विधानसभा चुनाव में इन्हें शिकस्त देकर लेगा।



No Previous Comments found.