हमीरपुर नाव हादसा : मुख्यमंत्री ने दिए युद्धस्तर पर बचाव व राहत कार्य के निर्देश

सीएम ने कहा, दुर्घटना में लापता लोगों को जल्द से जल्द तलाशा जाए

YUGVARTA NEWS

YUGVARTA NEWS

Lucknow, 6 May, 2026 11:41 PM
हमीरपुर नाव हादसा : मुख्यमंत्री ने दिए युद्धस्तर पर बचाव व राहत कार्य के निर्देश

लखनऊ, 6 मई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हमीरपुर के कुरारा क्षेत्र में नाव पलटने की घटना की संज्ञान लिया है। उन्होंने मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल घटनास्थल पर पहुंच कर युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।


मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में लापता लोगों की जल्द से जल्द तलाश की जाए। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिले के वरिष्ठ अधिकारी खुद बचाव कार्यों की निगरानी करें और पीड़ितों को हर प्रकार की राहत सुनिश्चित करें।


इसके साथ ही सीएम योगी ने जिला प्रशासन को दुर्घटना के कारणों की जांच करने और भविष्य में ऐसे हादसे नहीं होने देने के लिए ठोस प्रबंध करने का भी निर्देश दिया है।

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.

moti2