यूपी न्यूज़ : योगी ने राज्य का मान बढ़ाने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया

छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को सौंपे गए नियुक्ति पत्र, पांच खिलाड़ियों को दिया गया लक्ष्मण अवार्ड, चार खिलाड़ियों को मिला रानी लक्ष्मीबाई अवार्ड, 14 खिलाड़ियों को दी गई 1.64 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि

YUGVARTA NEWS

YUGVARTA NEWS

Lucknow, 24 Mar, 2026 07:57 PM
यूपी न्यूज़ : योगी ने राज्य का मान बढ़ाने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया

लखनऊ, 24 मार्च। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश का गौरव बढ़ाने वाले खिलाड़ियों को मंगलवार को लोकभवन में आयोजित समारोह में सम्मानित किया। इस अवसर पर छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र, पांच खिलाड़ियों को लक्ष्मण अवॉर्ड व चार खिलाड़ियों को रानी लक्ष्मीबाई अवॉर्ड प्रदान किए गए और 14 अन्य खिलाड़ियों को पुरस्कार राशि भी दी गई। मुख्यमंत्री ने बटन दबाकर एकलव्य क्रीड़ा कोष से खिलाड़ियों को आर्थिक सहायता का अंतरण भी किया।


इन छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को मिला नियुक्ति पत्र-

1. राजकुमार पाल- हॉकी खिलाड़ी- डीएसपी 

2. प्रवीण कुमार- पैरालंपिक खिलाड़ी (ऊंची कूद)- डीएसपी

3. अजीत सिंह- पैरालंपिक खिलाड़ी (भाला फेंक)- जिला पंचायत राज अधिकारी 

4. सिमरन- पैरालंपिक खिलाड़ी (एथलेटिक्स)- जिला पंचायत राज अधिकारी 

5. प्रीतिपाल- पैरालंपिक खिलाड़ी (एथलेटिक्स)- खंड विकास अधिकारी 

6. रिंकू सिंह- क्रिकेट खिलाड़ी- क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी

हालांकि रिंकू सिंह अपरिहार्य कारणों से इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके।


निम्नलिखित खिलाड़ियों को लक्ष्मण अवॉर्ड से सम्मानित किया गया, जिसके तहत खिलाड़ियों को 3.11 लाख रुपये, कांस्य प्रतिमा व प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। 

1. उत्तम सिंह- गाजीपुर- हॉकी 

2. अभिजीत कुमार- प्रयागराज- जिम्नास्टिक 

3. जोंटी कुमार- नोएडा- कुश्ती 

4. यश कुमार- आगरा- पैरा केनौइंग 

5. प्रवीण कुमार- नोएडा- पैरा एथलेटिक्स


इस अवसर पर रानी लक्ष्मीबाई अवॉर्ड भी प्रदान किए गए, जिसके तहत खिलाड़ियों को 3.11 लाख रुपये, कांस्य प्रतिमा व प्रशस्ति पत्र दिए गए। यह अवार्ड पाने वाले खिलाड़ी इस प्रकार हैं-

1. प्राची- सहारनपुर- एथलेटिक्स 

2. तान्या चौधरी- बागपत- एथलेटिक्स 

3. प्रगति केसरवानी- लखनऊ- पैरा टेबल टेनिस 

4. वंतिका अग्रवाल- नोएडा- शतरंज


इस अवसर पर निम्नलिखित पदक विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार राशि प्रदान की गई -

1. विनय- गोरखपुर- पैरा पावरलिफ्टिंग- 40 लाख 

2. विक्रांत बालियान- मेरठ- वुशु- 15 लाख 

3. सागर दांगी- बागपत- शूटिंग- 15 लाख 

4. दीपक कुमार- गाजियाबाद- पर्वतारोही- 15 लाख 

5. ले.कर्नल भानु पाठक- गोरखपुर- पर्वतारोही- 15 लाख

6. तनुश्री पांडेय- लखनऊ- सॉफ्ट टेनिस- 14 लाख 

7. ओम यादव- लखनऊ- सॉफ्ट टेनिस- 12 लाख

8. राजकुमार पाल- गाजीपुर- हॉकी- 10 लाख 

9. यश कुमार- आगरा- पैरा कैनोइंग- 10 लाख 

10. मुस्कान यादव- प्रयागराज- सॉफ्ट टेनिस- 06 लाख 

11. अभय़ सिंह- वाराणसी- कयाकिंग व कैनोइंग- 5 लाख 

12. श्रवण कुमार- बागपत- शूटिंग- 3 लाख

13. यश तोमर- बागपत- शूटिंग- 2 लाख

14. ईशान खान- बागपत- शूटिंग- 2 लाख


कार्यक्रम में अर्जुन अवार्ड से सम्मानित सिमरन शर्मा व हॉकी खिलाड़ी उत्तम सिंह ने अपने विचार भी व्यक्त किए। उन्होंने उत्तर प्रदेश में खेल एवं खिलाड़ियों को दिए जा रहे प्रोत्साहन के लिए योगी सरकार की सराहना की।


सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.

moti2