सरकार ने किसानों को दिलाया भरोसा- परेशान न हों, प्रदेश में पर्याप्त उर्वरक उपलब्ध

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खाद वितरण व्यवस्था दुरुस्त रखने और तकनीकी समस्या आने पर तत्काल सुधारने का दिया निर्देश, कालाबाजारी करने वालों पर जीरो टॉलरेंस के तहत होगी सख्त कार्रवाईः मुख्यमंत्री, कृषि विभाग के अधिकारियों को दिया गया निर्देश, सभी 18 मंडलों में उर्वरक उपलब्धता की हो नियमित मॉनीटरिंग

YUGVARTA NEWS

YUGVARTA NEWS

Lucknow, 28 Jul, 2026 07:56 PM
सरकार ने किसानों को दिलाया भरोसा- परेशान न हों, प्रदेश में पर्याप्त उर्वरक उपलब्ध

लखनऊ, 28 जुलाईः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार वर्तमान खरीफ सीजन में मुख्य फसल धान की रोपाई और अन्य फसलों की बुवाई के उपरांत किसानों को फसल संस्तुति के अनुसार पर्याप्त मात्रा में उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। उन्होंने किसानों को भरोसा दिलाया कि परेशान न हों, प्रदेश में उर्वरक की पर्याप्त मात्रा उपलब्ध है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसानों को सुगमता से उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए कृषि व संबंधित विभाग के अधिकारी लगातार मॉनीटरिंग करें। 


मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान भ्रामक सूचनाओं व अफवाहों पर ध्यान न दें और अनावश्यक रूप से उर्वरक भंडारण न करें। पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष अधिक उर्वरक उपलब्ध कराए गए हैं। किसानों को समय पर गुणवत्तापूर्ण उर्वरक उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। 


*प्रदे में पर्याप्त उर्वरक उपलब्धः कृषि मंत्री


कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बताया कि प्रदेश में किसानों के लिए उर्वरक का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। खरीफ सीजन- 2026 के तहत सोमवार (27 जुलाई) तक कुल 28.25 लाख मीट्रिक टन उर्वरक बिक्री की जा चुकी है, जबकि 29.05 लाख मीट्रिक टन उर्वरक अब भी उपलब्ध है। सरकार किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। 


फर्टिलाइजर*वितरण*उपलब्ध 

यूरिया*20.47 लाख मी. टन*14.77 लाख मी. टन

डीएपी*3.96 लाख मी. टन*4.81 लाख मी. टन

एनपीके (नाइट्रोजन, फॉस्फोरस व पोटाश)*1.43 लाख मी. टन*4.90 लाख मी. टन

एसएसपी (सिंगल सुपर फॉस्फेट)*2.15 लाख मी. टन*3.46 लाख मी. टन

एमओपी (म्यूरिएट ऑफ पोटाश)*0.24 लाख मी. टन*1.11 लाख मी. टन


नोट- वितरण व उपलब्धता के आंकड़े 01 अप्रैल से 27 जुलाई तक के हैं-


किसी भी समस्या पर जनपद व मंडल के अधिकारियों से संपर्क करें किसान-


कृषि निदेशक डॉ. पंकज त्रिपाठी ने बताया कि सभी 18 मंडलों में पर्याप्त खाद उपलब्ध है। जनपदों में किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी होती है तो वे जनपद, मंडल के कृषि अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं। मंडलवार यूरिया उपलब्धता के आंकड़े इस प्रकार हैं-


मंडल*उपलब्ध यूरिया

सहारनपुर*43,275 मी. टन

मेरठ*67551 मी. टन

आगरा*95852 मी. टन 

अलीगढ़*86474 मी. टन 

बरेली*116987 मी. टन

मुरादाबाद*83972 मी. टन

कानपुर*143076 मी. टन

प्रयागराज*111070 मी. टन

झांसी*47722 मी. टन

चित्रकूट*50189 मी. टन

वाराणसी*109312 मी. टन

मीरजापुर*36014 मी. टन

आजमगढ़*73086 मी. टन

गोरखपुर*91659 मी. टन

बस्ती*51638 मी. टन

गोंडा*59199 मी. टन

लखनऊ*138186 मी. टन

अयोध्या*71695 मी. टन

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.

moti2