बड़ी खबर!! गेहूं खरीद में किसानों को बड़ी राहत, बिना फार्मर रजिस्ट्री भी बेच सकेंगे फसल
YUGVARTA NEWS
Lucknow, 20 Apr, 2026 10:55 AMलखनऊ: प्रदेश सरकार ने गेहूं खरीद को लेकर किसानों को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर अब किसान फार्मर रजिस्ट्री के बिना भी सरकारी क्रय केंद्रों पर अपना गेहूं बेच सकेंगे।
किसानों को हो रही असुविधा को देखते हुए यह महत्वपूर्ण फैसला लिया गया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि किसान पूर्व वर्षों की व्यवस्था के अनुसार अपनी गेहूं उपज सरकारी खरीद केंद्रों पर बेच सकेंगे।
इस संबंध में सभी जिलाधिकारियों को आदेश जारी कर तत्काल प्रभाव से व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। सरकार के इस निर्णय से प्रदेश के लाखों किसानों को राहत मिलने की उम्मीद है।


No Previous Comments found.