यूपी न्यूज़ : सूचना निदेशक विशाल सिंह की मौजूदगी में लखनऊ में आयोजित हुआ भव्य हनुमान भंडारा
ज्येष्ठ मास के सातवें मंगलवार पर हजारों श्रद्धालुओं और वरिष्ठ पत्रकारों ने ग्रहण किया प्रसाद
YUGVARTA NEWS
Lucknow, 16 Jun, 2026 08:09 PMलखनऊ। ज्येष्ठ मास के सातवें मंगलवार के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश सूचना विभाग की जनसंपर्क टीम द्वारा राजधानी लखनऊ में भक्त शिरोमणि भगवान हनुमान जी का वृहद भंडारा आयोजित किया गया।
इस अवसर पर सूचना निदेशक विशाल सिंह ने विधिवत पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने उपस्थित वरिष्ठ पत्रकारों एवं हजारों श्रद्धालुओं का स्वागत किया तथा स्वयं प्रसाद वितरण कर सेवा भाव का संदेश दिया। आयोजन में पूरे समय भक्तिमय वातावरण बना रहा।



No Previous Comments found.