लखनऊ के पत्रकारों संग मुख्यमंत्री योगी का ‘आमोत्सव’, मिलेट्स व्यंजनों के साथ अनौपचारिक संवाद में साझा किए विकास के विचार

5 कालिदास मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास पर अखबार, टीवी और डिजिटल मीडिया के वरिष्ठ संपादकों व पत्रकारों ने लिया आमोत्सव का आनंद

YUGVARTA NEWS

YUGVARTA NEWS

Lucknow, 20 Jul, 2026 10:54 PM
लखनऊ के पत्रकारों संग मुख्यमंत्री योगी का ‘आमोत्सव’, मिलेट्स व्यंजनों के साथ अनौपचारिक संवाद में साझा किए विकास के विचार

लखनऊ, 20 जुलाई। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को अपने सरकारी आवास 5 कालिदास मार्ग पर राजधानी लखनऊ के पत्रकारों के लिए विशेष ‘आमोत्सव’ का आयोजन किया। इस अवसर पर प्रदेश के विभिन्न समाचार पत्रों, टीवी चैनलों और डिजिटल मीडिया संस्थानों के वरिष्ठ संपादक एवं पत्रकार उपस्थित रहे।


कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया और सभी ने उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध आमों के साथ-साथ मिलेट्स (श्रीअन्न) से तैयार विविध व्यंजनों का स्वाद लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री और पत्रकारों के बीच विभिन्न समसामयिक विषयों, सुशासन, विकास तथा जनहित से जुड़े मुद्दों पर सौहार्दपूर्ण एवं अनौपचारिक चर्चा भी हुई।


आमोत्सव का उद्देश्य उत्तर प्रदेश की समृद्ध बागवानी परंपरा, विशेषकर राज्य की आम उत्पादन में अग्रणी भूमिका तथा श्रीअन्न (मिलेट्स) को बढ़ावा देने के लिए सरकार के प्रयासों को प्रोत्साहित करना रहा। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से आत्मीय संवाद करते हुए प्रदेश के विकास, कृषि, पोषण और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार साझा किए।


कार्यक्रम पूरे समय सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जहां मीडिया जगत के वरिष्ठ प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री के साथ आमोत्सव का आनंद लिया और अनौपचारिक बातचीत के माध्यम से विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार भी साझा किए।

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.

moti2