Asha Bhosle: मशहूर सिंगर आशा भोसले की तबीयत बिगड़ी, ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती

YUGVARTA NEWS

YUGVARTA NEWS

Lucknow, 11 Apr, 2026 10:38 PM
Asha Bhosle: मशहूर सिंगर आशा भोसले की तबीयत बिगड़ी, ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती

Asha Bhosle: फिल्मी दुनिया की दिग्गज सिंगर आशा भोसले को लेकर बड़ी खबर सामने आई है, बताया गया है कि आशा भोंसले की तबीयत खराब हुई है.उनको फिलहाल मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है.

Asha Bhosle: मशहूर सिंगर आशा भोसले को लेकर बड़ी खबर सामने आई है, जिसमें बताया गया है कि सिंगर को हार्ट अटैक आया है. फिलहाल मिली जानकारी में बताया जा रहा है कि उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. अस्पताल से सिंगर की स्थिति को लेकर कोई भी अपडेट सामने नहीं आया है. लेकिन, अब परिवार की तरफ से बताया जा रहा है कि उन्हें हार्ट अटैक नहीं आया है.

फिल्मी दुनिया में अपनी आवाज का जादू बिखेरने वाली दिग्गज सिंगर आशा भोसले को लेकर हैरान करने वाली खबर सामने आई है. खबर थी कि 11 अप्रैल को हार्ट अटैक आने की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल के डॉक्टर ने इस खबर की पुष्टि की है. पर अब सामने आई जानकारी के मुताबिक उन्हें सीने में इंफेक्शन हुआ है.

परिवार ने दी जानकारी


मौके पर पैपराजी अस्पताल के बाहर पहुंचे हैं, इस मामले में उनकी पोती जनाई भोसले ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर जानकारी दी है. जनाई ने बताया है कि उन्हें कमजोरी और सीने में हुए इंफेक्शन के चलते अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. आशा भोसले के फैंस इस खबर से काफी परेशान हो गए हैं. सिंगर ने म्यूजिक इंडस्ट्री में खूब नाम कमाया है. उनके गाने लोगों के बीच काफी पसंद किए जाते हैं. आशा भोसले इस इंडस्ट्री में 70 साल से ज्यादा वक्त से एक्टिव हैं.

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.

moti2