बंगाल का यह चुनाव, इस धरती की समृद्ध विरासत को बचाने के लिए है:मोदी

YUGVARTA NEWS

YUGVARTA NEWS

Lucknow, 19 Apr, 2026 09:00 PM
बंगाल का यह चुनाव, इस धरती की समृद्ध विरासत को बचाने के लिए है:मोदी

झारग्राम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को पश्चिम बंगाल के झारग्राम में 'विजय संकल्प सभा' को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बंगाल का यह चुनाव, इस धरती की समृद्ध विरासत को बचाने के लिए है, बंगाल की पहचान बचाने के लिए है। आज बंगाल पर उसकी पहचान खोने का खतरा मंडरा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यहां टीएमसी जिस रास्ते पर चल रही है, उसका एजेंडा बहुत खतरनाक है। टीएमसी घुसपैठियों के लिए, घुसपैठियों की सरकार बनाना चाहती है। एक ऐसी सरकार जो सिर्फ घुसपैठियों का मजहब, घुसपैठियों की भाषा और घुसपैठियों के तौर-तरीकों की रक्षा करेगी। उस घुसपैठिया सरकार के लिए अगर कोई दुश्मन होगा तो यहां बैठे हुए भाई-बहन ही घुसपैठियों के दुश्मन होंगे। इसलिए बंगाल का हर समाज, हर वर्ग, हर क्षेत्र इस बार ठान चुका है, संकल्प ले चुका है। उन्होंने कहा कि बंगाल का यह चुनाव इस भूमि की समृद्ध विरासत को बचाने के लिए है। यह बंगाल की पहचान को बचाने के लिए है। आज बंगाल के अपनी पहचान खोने का डर मंडरा रहा है। टीएमसी का एजेंडा बेहद खतरनाक है।


टीएमसी का उद्देश्य ऐसी सरकार बनाना है, जो मूल निवासियों के धर्म, भाषा और रीति-रिवाजों की रक्षा करने के बजाय घुसपैठियों के धर्म, भाषा और रीति-रिवाजों की रक्षा को प्राथमिकता दे। उन्होंने कहा कि टीएमसी की निर्मम सरकार को आपने 15 साल दिए। 15 साल कम समय नहीं होता है। 15 साल में टीएमसी सरकार ने आपको क्या दिया, आदिवासी क्षेत्रों को क्या मिला? न पढ़ाई, न कमाई, न दवाई और न ही सिंचाई... यहां सब कुछ बेहाल है। घर बनवाने के लिए टीएमसी के गठबंधन पर निर्भर रहना पड़ता है। टीएमसी के सांसद और विधायक आपकी समस्याओं से बेपरवाह हैं। वे तो बस अपनी तिजोरियां भरने में व्यस्त हैं। बंगाल में टीएमसी के गुंडों ने आदिवासियों की हजारों एकड़ जमीन पर कब्जा कर लिया है।


पीएम मोदी ने कहा कि मुझे लोग बताते हैं, यहां अगर एक बार बिजली चली जाए तो कई-कई दिन बाद आती है। कई बार आती ही नहीं। बिजली तो नहीं आती, लेकिन बिजली का भारी-भरकम बिल जरूर आता है। यहां आप अंधेरे में हैं और टीएमसी के नेताओं के बंगले-गाड़ियां चकाचक चमक रहे हैं। इसी कारण मोदी ने संकल्प लिया है, यहां के कोयले को लूटने वालों को, आपको अंधेरे में रखने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा। चुन-चुन कर इन लुटेरों का हिसाब किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली में आपने पीएम बनाया है, अब यहां भी भाजपा का सीएम बनाइए। मैं आपको गारंटी देता हूं कि यहां बिजली भी पर्याप्त आएगी और बिजली के बिल से भी मुक्ति मिलेगी। एक तरफ टीएमसी बिजली से जमकर मुनाफा कमा रही है, वहीं दूसरी तरफ मोदी आपके बिजली बिल को शून्य करने में लगे हैं। मोदी ने बिजली बिल को शून्य करने की योजना लागू की है। यह प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना है।

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.

moti2