प्रधानमंत्री मोदी के उत्तर प्रदेश आगमन पर स्वागत, 5वें कौशल दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल
YUGVARTA NEWS
Lucknow, 21 Nov, 2026 09:12 AMलखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं ने उत्तर प्रदेश आगमन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत और अभिनंदन किया है। पीएम मोदी शनिवार को लखनऊ में 5वें कौशल दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट किया, "उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय राजनेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हार्दिक स्वागत और अभिनंदन।" राज्य के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लिखा, "गौरवशाली विरासत और सांस्कृतिक विविधता से समृद्ध उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आगमन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन।" भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने भी उत्तर प्रदेश आगमन पर प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत और अभिनंदन किया। उन्होंने पोस्ट में कहा, "उत्तर प्रदेश की पावन धरती पर प्रधानमंत्री मोदी के आगमन पर हार्दिक स्वागत और अभिनंदन। आपके कुशल नेतृत्व, दूरदर्शी सोच और राष्ट्र के प्रति समर्पण से देश निरंतर विकास और नई उपलब्धियों के पथ पर अग्रसर है। आपका मार्गदर्शन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।" उत्तर प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष रोहित मिश्रा ने लिखा, "भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लखनऊ की पावन धरा पर हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। प्रदेश की राजधानी में आपका आगमन हम सभी के लिए अत्यंत गौरव और उत्साह का क्षण है।" प्रधानमंत्री मोदी 5वें कौशल दीक्षांत समारोह में भाग लेंगे। शैक्षणिक सत्र 2021-22 में शुरू हुआ कौशल दीक्षांत समारोह कौशल विकास के क्षेत्र में उत्कृष्टता को मान्यता देने और प्रशिक्षित युवाओं के प्रशिक्षण से कार्य-जगत में प्रवेश के अवसर को उत्सव के रूप में मनाया जाने वाला एक वार्षिक राष्ट्रीय मंच बनकर उभरा है। अपनी शुरुआत से ही इस समारोह में कौशल विकास इकोसिस्टम के अखिल भारतीय टॉपर्स और उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल करने वालों को सम्मानित किया जाता रहा है। इससे व्यावसायिक शिक्षा और कुशल आजीविका के प्रति गौरव, उपलब्धि और आकांक्षा की भावना को बढ़ावा मिला है।


No Previous Comments found.