पोस्ट-बजट वेबिनार में पीएम मोदी का संदेश: ‘विकसित भारत 2047’ की दिशा में हर फैसला अहम

YUGVARTA NEWS

YUGVARTA NEWS

Lucknow, 27 Feb, 2026 03:41 PM
पोस्ट-बजट वेबिनार में पीएम मोदी का संदेश: ‘विकसित भारत 2047’ की दिशा में हर फैसला अहम

नई दिल्ली | 27 फरवरी 2026 पोस्ट-बजट के पहले वेबिनार को संबोधित करते हुए नरेंद्र मोदी ने कहा कि सरकार का हर सुधार और हर बजटीय आवंटन ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में एक ठोस कदम है। उन्होंने कहा कि बजट के बाद होने वाले ये वेबिनार इसलिए अहम हैं, क्योंकि इन्हीं के जरिए नीतियों के प्रभाव, क्रियान्वयन और आगे की रणनीति पर गहन चर्चा होती है। प्रधानमंत्री ने पिछले एक दशक का जिक्र करते हुए कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था ने इस दौरान असाधारण मजबूती दिखाया है। उनके मुताबिक, सरकार ने दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ कई बड़े संरचनात्मक और नीतिगत सुधार लागू किए, जिनसे देश की आर्थिक नींव मजबूत हुई और दीर्घकालिक विकास का रास्ता तैयार हुआ। ‘टेक्नोलॉजी, रिफॉर्म्स एंड फाइनेंस फॉर विकसित भारत’ विषय पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बोलते हुए पीएम मोदी ने साफ किया कि केवल नीति बनाना काफी नहीं है, बल्कि उनका प्रभावी क्रियान्वयन उतना ही जरूरी है। उन्होंने कहा कि सुधारों का सही मूल्यांकन तभी संभव है, जब उनके जमीनी असर को गंभीरता से परखा जाए। प्रधानमंत्री ने पारदर्शिता, गति और जवाबदेही बढ़ाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ब्लॉकचेन और डेटा एनालिटिक्स के उपयोग पर जोर दिया। साथ ही उन्होंने निवेशकों के भरोसे को मजबूत करने की बात कही और कहा कि सरकार व्यवस्था को अधिक पूर्वानुमानित और निवेशक-अनुकूल बनाने पर काम कर रही है। उन्होंने बॉन्ड मार्केट सुधारों को भी दीर्घकालिक आर्थिक विकास का अहम जरिया बताया। पोस्ट-बजट वेबिनार में पीएम मोदी का संदेश: ‘विकसित भारत 2047’ की दिशा में हर फैसला अहम पोस्ट-बजट के पहले वेबिनार को संबोधित करते हुए नरेंद्र मोदी ने कहा कि सरकार का हर सुधार और हर बजटीय आवंटन ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में एक ठोस कदम है। उन्होंने कहा कि बजट के बाद होने वाले ये वेबिनार इसलिए अहम हैं, क्योंकि इन्हीं के जरिए नीतियों के प्रभाव, क्रियान्वयन और आगे की रणनीति पर गहन चर्चा होती है। प्रधानमंत्री ने पिछले एक दशक का जिक्र करते हुए कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था ने इस दौरान असाधारण मजबूती दिखाया है। उनके मुताबिक, सरकार ने दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ कई बड़े संरचनात्मक और नीतिगत सुधार लागू किए, जिनसे देश की आर्थिक नींव मजबूत हुई और दीर्घकालिक विकास का रास्ता तैयार हुआ। ‘टेक्नोलॉजी, रिफॉर्म्स एंड फाइनेंस फॉर विकसित भारत’ विषय पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बोलते हुए पीएम मोदी ने साफ किया कि केवल नीति बनाना काफी नहीं है, बल्कि उनका प्रभावी क्रियान्वयन उतना ही जरूरी है। उन्होंने कहा कि सुधारों का सही मूल्यांकन तभी संभव है, जब उनके जमीनी असर को गंभीरता से परखा जाए। प्रधानमंत्री ने पारदर्शिता, गति और जवाबदेही बढ़ाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ब्लॉकचेन और डेटा एनालिटिक्स के उपयोग पर जोर दिया। साथ ही उन्होंने निवेशकों के भरोसे को मजबूत करने की बात कही और कहा कि सरकार व्यवस्था को अधिक पूर्वानुमानित और निवेशक-अनुकूल बनाने पर काम कर रही है। उन्होंने बॉन्ड मार्केट सुधारों को भी दीर्घकालिक आर्थिक विकास का अहम जरिया बताया। 

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.

moti2