नेपाल बाढ़ त्रासदी: भारत ने बढ़ाया मदद का हाथ
YUGVARTA NEWS
Lucknow, 27 Aug, 2026 10:20 AMनई दिल्ली, अगस्त 27, 2026 नेपाल में बाढ़ से हुई जानमाल की हानि के बाद भारत ने पड़ोसी देश के प्रति एकजुटता और सहयोग का भरोसा जताया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह से फोन पर बातचीत कर इस आपदा पर गहरी संवेदना व्यक्त की और कहा कि संकट की इस घड़ी में भारत नेपाल के साथ मजबूती से खड़ा है। प्रधानमंत्री मोदी ने दोहराया कि भारत नेपाल को हरसंभव मानवीय सहायता उपलब्ध कराने के लिए तैयार है। उन्होंने बताया कि भारतीय दल बचाव और राहत कार्यों में नेपाली अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं, ताकि प्रभावित लोगों तक आवश्यक मदद पहुंचाई जा सके। पीएम नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह से बात की और नेपाल में बाढ़ के कारण हुई जानमाल की हानि पर संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में भारत के लोग नेपाल में अपने भाई-बहनों के साथ एकजुटता से खड़े हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत नेपाल को हरसंभव मानवीय सहायता देने के लिए तैयार है। उन्होंने बताया कि दोनों देशों के दल बचाव और राहत प्रयासों में निकटता से समन्वय कर रहे हैं। बाढ़ से उत्पन्न इस संकट के बीच भारत और नेपाल का यह सहयोग प्रभावित लोगों तक राहत पहुंचाने और बचाव कार्यों को मजबूत बनाने की दिशा में अहम साबित हो रहा है।



No Previous Comments found.