दिल्ली से मेरठ को मिली नई रफ़्तार, पीएम मोदी ने किया मेट्रो और नमो भारत ट्रेन का उद्घाटन
YUGVARTA NEWS
Lucknow, 22 Feb, 2026 06:59 PMदिल्ली एनसीआर के लोग मेरठ में कम कीमत में किराए के घर लेकर मेट्रो के जरिए सफर कर सकते हैं. दोनो ही जगहों के किराए में काफी अंतर है. नमो भारत की स्पीड 180 km प्रति घंटे होगी. यह पहला रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम है. ये साहिबाबाद, गाजियाबाद, मोदीनगर और मेरठ जैसे बड़े शहरी सेंटर्स को दिल्ली से जोड़ता है. मेट्रो की क्या होगी टाइमिंग? दिल्ली-मेरठ RRTS से सराय काले खां से मोदीपुरम, बेजाजपुल और शताब्दी नगर तक मात्र एक घंटे में पहुंचा जा सकता है. ऐसी उम्मीद है कि मेट्रो की से सेवा हफ्ते में बाकी दिनों और शनिवार को सुबह 6:00 बजे से रात 10:00 बजे तक और रविवार को सुबह 8:00 बजे से रात 10:00 बजे तक चलने वाली है.
आज उत्तर प्रदेश समेत पूरा देश वर्ल्ड क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर के नए युग का साक्षी बन रहा है। मेरठ मेट्रो, नमो भारत ट्रेन और रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम के नए सेक्शन के शुभारंभ से NCR के लोगों का जीवन और अधिक सरल, सुगम एवं सुविधाजनक बनेगा। https://t.co/gm42Tk3Y7c
— Narendra Modi (@narendramodi) February 22, 2026
भाजपा ने विकास के साथ-साथ अपनी नीति और नीयत को सर्वोपरि रखा है। इसका एक बड़ा उदाहरण मेरठ मेट्रो भी है, जिसका लाभ यहां के किसानों से लेकर कारीगरों तक को होगा। pic.twitter.com/jAaOi2tQiL
— Narendra Modi (@narendramodi) February 22, 2026


No Previous Comments found.