CM योगी आदित्यनाथ की मां का 91 साल की उम्र में लिया अंतिम सांस
YUGVARTA NEWS
Lucknow, 20 Nov, 2026 12:44 PMउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का 91 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है. उन्होंने उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में स्थित अपने पैतृक आवास पर अंतिम सांस ली. पौड़ी के एसएसपी सर्वेश कुमार ने उनके निधन की पुष्टि की है. सावित्री देवी पौड़ी गढ़वाल जिले के पंचूर गांव में रहती थीं. इसी गांव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्म हुआ था. उनके पिता आनंद सिंह बिष्ट वन विभाग में कार्यरत थे. 89 साल के आनंद सिंह बिष्ट का अप्रैल 2020 में निधन हो गया था. यह दुखद खबर उस वक्त आई जब सीएम योगी आदित्यनाथ अपने गृह जनपद गोरखपुर में जनसभा को संबोधित कर रहे थे. फिलहाल उनकी तरफ से अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई और न ही यह कंफर्म हुआ है कि वो पौड़ी गढ़वाल जाएंगे या नहीं. गौरतलब है कि जब पिता का निधन हुआ था, तब कोविड प्रोटोकॉल के चलते सीएम योगी उनके अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाए थे. उस दौरान उन्होंने कहा था कि यूपी में कोरोना संकट और लॉकडाउन के कारण वे पिता के अंतिम दर्शन नहीं कर पाएंगे. सावित्री देवी के सीएम योगी समेत उनके चार बेटे और तीन बेटियां हैं. इनमें भाई मानेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, शैलेंद्र मोहन और बहनें पुष्पा देवी, कौशल्या और शशि देवी शामिल हैं.


No Previous Comments found.