2047 की डेडलाइन तय, विकसित भारत के लक्ष्य पर PM मोदी का बड़ा संदेश

YUGVARTA NEWS

YUGVARTA NEWS

Lucknow, 13 Nov, 2026 10:38 AM
2047 की डेडलाइन तय, विकसित भारत के लक्ष्य पर PM मोदी का बड़ा संदेश

नई दिल्ली, भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का सपना अब एक निश्चित समयसीमा के साथ आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को दोहराते हुए कहा कि देश आज एक तय डेडलाइन के साथ काम कर रहा है। आजादी के 100 वर्ष पूरे होने से पहले भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प अब राष्ट्रीय प्राथमिकताओं का हिस्सा बन चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "आज हमारा देश भी एक डेडलाइन के साथ काम कर रहा है। ये डेडलाइन है ट्वेंटी फोर्टी सेवन। देश को विकसित बनाने का सपना आजादी के समय से हमारे साथ रहा है। लेकिन अब इस सपने के सामने एक तारीख तय है, ट्वेंटी फोर्टी सेवन, यानी आजादी के सौ साल पूरे होने से पहले हमें मिलकर भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाना है।" मीडिया प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने आगे कहा, "और मीडिया के आप साथी जानते हैं, जब डेडलाइन तय होती है, तो प्राथमिकताएं बदलती हैं, काम करने का तरीका बदलता है, और रफ्तार भी बदलती है।" प्रधानमंत्री का यह संदेश 2047 के लक्ष्य को लेकर देश में सामूहिक प्रयासों, स्पष्ट प्राथमिकताओं और तेज कार्यशैली की आवश्यकता को रेखांकित करता है।

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.