विदेशों से 650 से ज्यादा प्राचीन मूर्तियां वापस लाया भारत: PM मोदी
YUGVARTA NEWS
Lucknow, 23 Oct, 2026 11:27 PMनई दिल्ली, 23 अक्टूबर 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित ‘चिन्मय अमृत महोत्सव ग्लोबल समिट’ को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण का उल्लेख करते हुए देश की प्राचीन धरोहरों को वापस लाने के प्रयासों पर बात की। भारतीय प्राचीन मूर्तियों की विदेशों से वापसी का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “एक समय में भारत से कितनी ही मूर्तियां चोरी करके विदेश ले जायी गई, वहां बेच दी गई. इन्हें रोकने वाला कोई नहीं था. पूछने वाला कोई नहीं था. पूजने वालों की तो छोड़ो, पूछने वाला नहीं था. बीते बारह वर्षों में हम ऐसी साढ़े छह सौ से ज्यादा चोरी की गई प्राचीन मूर्तियां भी वापस लेकर आए हैं।” प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में बताया कि पिछले 12 वर्षों में विदेशों से 650 से अधिक चोरी की गई प्राचीन मूर्तियां भारत वापस लाई गई हैं। उनका यह बयान देश की ऐतिहासिक धरोहरों की वापसी और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखने के प्रयासों पर केंद्रित रहा।



No Previous Comments found.