प्रधानमंत्री मोदी आज से इस्राइल दौरे पर, 71 हजार करोड़ के रक्षा सौदे और एआई ड्रोन पर होगी अहम चर्चा

YUGVARTA NEWS

YUGVARTA NEWS

Lucknow, 25 Feb, 2026 07:01 PM
प्रधानमंत्री मोदी आज से इस्राइल दौरे पर, 71 हजार करोड़ के रक्षा सौदे और एआई ड्रोन पर होगी अहम चर्चा

नई दिल्ली | 25 फरवरी 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से दो दिवसीय इस्राइल यात्रा पर रवाना होंगे। यह दौरा इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के निमंत्रण पर हो रहा है। विदेश मंत्रालय के अनुसार, पीएम मोदी इस दौरान प्रधानमंत्री नेतन्याहू और राष्ट्रपति इसहाक हर्जोग से मुलाकात करेंगे। दोनों देश "भारत-इस्राइल रणनीतिक साझेदारी" में हुई प्रगति की समीक्षा करेंगे और विज्ञान, प्रौद्योगिकी, नवाचार, रक्षा, सुरक्षा, कृषि, जल प्रबंधन, व्यापार और जनसमुदायों के बीच सहयोग के अवसरों पर चर्चा करेंगे। इस दौरे का केंद्र बिंदु रक्षा और एआई तकनीक रहेगी। इस्राइल ने भारत को अपनी विश्व प्रसिद्ध "आयरन डोम" वायु रक्षा प्रणाली देने की तैयारी की है, जिसे मेक इन इंडिया के तहत भारत में ही बनाया जाएगा। इसके अलावा, एआई-सक्षम ड्रोन तकनीक पर भी दोनों देश मिलकर काम करेंगे। इस प्रणाली से 4 से 70 किलोमीटर की सीमा में दागे गए रॉकेट और मोर्टार को हवा में ही नष्ट किया जा सकेगा। सूत्रों के अनुसार, इस दौरे के दौरान लगभग 71,000 करोड़ रुपये के रक्षा समझौते होने की संभावना है। इसमें "स्पाइस 1000 प्रिसिशन बम", "रैम्पेज मिसाइल", "एयर लोरा बैलिस्टिक मिसाइल" और आधुनिक लेजर हथियारों पर तकनीकी सहयोग शामिल हो सकता है। इसके साथ ही इस्राइल, भारत, ग्रीस और साइप्रस के बीच नए सुरक्षा गठबंधन पर भी बातचीत होगी, जो क्षेत्रीय अस्थिरता और कट्टरपंथ के खिलाफ एक मजबूत नेटवर्क बन सके। इस्राइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने इस यात्रा को "ऐतिहासिक" करार देते हुए कहा कि दोनों देशों की साझेदारी नई ऊंचाइयां छू रही है। पीएम मोदी इस दौरे में इस्राइली संसद "नेसेट" को संबोधित करेंगे, यरूशलम में नवाचार कार्यक्रम में भाग लेंगे और होलोकॉस्ट पीड़ितों के लिए याद वाशेम स्मारक का दौरा करेंगे। नेतन्याहू ने कहा कि दोनों देश एआई और क्वांटम कंप्यूटिंग जैसे उच्च तकनीकी क्षेत्रों में सहयोग को भी बढ़ावा देंगे। प्रधानमंत्री मोदी आज से इस्राइल दौरे पर, 71 हजार करोड़ के रक्षा सौदे और एआई ड्रोन पर होगी अहम चर्चा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से दो दिवसीय इस्राइल यात्रा पर रवाना होंगे। यह दौरा इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के निमंत्रण पर हो रहा है। विदेश मंत्रालय के अनुसार, पीएम मोदी इस दौरान प्रधानमंत्री नेतन्याहू और राष्ट्रपति इसहाक हर्जोग से मुलाकात करेंगे। दोनों देश "भारत-इस्राइल रणनीतिक साझेदारी" में हुई प्रगति की समीक्षा करेंगे और विज्ञान, प्रौद्योगिकी, नवाचार, रक्षा, सुरक्षा, कृषि, जल प्रबंधन, व्यापार और जनसमुदायों के बीच सहयोग के अवसरों पर चर्चा करेंगे। इस दौरे का केंद्र बिंदु रक्षा और एआई तकनीक रहेगी। इस्राइल ने भारत को अपनी विश्व प्रसिद्ध "आयरन डोम" वायु रक्षा प्रणाली देने की तैयारी की है, जिसे मेक इन इंडिया के तहत भारत में ही बनाया जाएगा। इसके अलावा, एआई-सक्षम ड्रोन तकनीक पर भी दोनों देश मिलकर काम करेंगे। इस प्रणाली से 4 से 70 किलोमीटर की सीमा में दागे गए रॉकेट और मोर्टार को हवा में ही नष्ट किया जा सकेगा। सूत्रों के अनुसार, इस दौरे के दौरान लगभग 71,000 करोड़ रुपये के रक्षा समझौते होने की संभावना है। इसमें "स्पाइस 1000 प्रिसिशन बम", "रैम्पेज मिसाइल", "एयर लोरा बैलिस्टिक मिसाइल" और आधुनिक लेजर हथियारों पर तकनीकी सहयोग शामिल हो सकता है। इसके साथ ही इस्राइल, भारत, ग्रीस और साइप्रस के बीच नए सुरक्षा गठबंधन पर भी बातचीत होगी, जो क्षेत्रीय अस्थिरता और कट्टरपंथ के खिलाफ एक मजबूत नेटवर्क बन सके। इस्राइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने इस यात्रा को "ऐतिहासिक" करार देते हुए कहा कि दोनों देशों की साझेदारी नई ऊंचाइयां छू रही है। पीएम मोदी इस दौरे में इस्राइली संसद "नेसेट" को संबोधित करेंगे, यरूशलम में नवाचार कार्यक्रम में भाग लेंगे और होलोकॉस्ट पीड़ितों के लिए याद वाशेम स्मारक का दौरा करेंगे। नेतन्याहू ने कहा कि दोनों देश एआई और क्वांटम कंप्यूटिंग जैसे उच्च तकनीकी क्षेत्रों में सहयोग को भी बढ़ावा देंगे। 

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.

moti2