भयमुक्त, विकासयुक्त होगा पश्चिम बंगाल, घुसपैठियों पर होगी कार्रवाई- मोदी की गारंटी
YUGVARTA NEWS
Lucknow, 4 May, 2026 08:02 PM-प्रखर प्रकाश मिश्रा
नई दिल्ली (युगवार्ता) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पश्चिम बंगाल बरसों बाद आज भय मुक्त विकास युक्त हुआ है। बीजेपी पश्चिम बंगाल को संवारने के लिए जान लगा देगी घुसपैठियों के खिलाफ कार्यवाही होगी। महिलाओं को सुरक्षा मिलेगी युवाओं को रोजगार मिलेगा। यह मोदी की गारंटी है। बरसों बाद पश्चिम बंगाल में गुंडागर्दी भय और अनैतिकता का अंत हुआ है। पश्चिम बंगाल में एक नए युग और एक नई सूर्योदय की शुरुआत हुई है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी हेडक्वार्टर में आज पश्चिम बंगाल में मिले बहुमत के बाद कहा कि वर्षों के संकल्प की सिद्धि आज जीत के रूप में मिली है। मैं हर कार्यकर्ता के चेहरे पर खुशी और संतोष देख रहा हूं। मैं कार्यकर्ताओं की खुशी में शामिल हूं। उन्होंने कहा आज का यह दिवस कई मायनों में खास है यह देश के उज्जवल भविष्य की घोषणा करता है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा यह भरोसे का दिन है। भरोसा भारत के महान लोकतंत्र पर, भरोसा प्रजातंत्र की राजनीति पर, भरोसा एक भारत श्रेष्ठ भारत की भावना पर, साथियों मैं बंगाल की जनता का असम की जनता का पांडिचेरी की जनता का तमिलनाडु और केरल की जनता को आज आदरपूर्वक नमन करते हुए उनका नमन करता हूं उनका वंदन करता हूं। आज मैं बीजेपी के कोटि-कोटि कार्यकर्ताओं का भी हृदय से अभिनंदन करता हूं। भाजपा के हर छोटे बड़े कार्यकर्ता ने कमल खिलाकर कमाल कर दिया है। आपने नया इतिहास रच दिया है। साथियों भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष नितिन नवीन के द्वारा अध्यक्ष पद संभालने के बाद यह पहले विधानसभा चुनाव हैं इन चुनावो में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को उनका मार्गदर्शन मिला है।
जनता जनार्दन के आशीर्वाद से हम इन राज्यों में जीते। सुमित्रा पवार जी ने भी बड़ी जीत दर्ज की है मैं सभी राज्यों की जनता का उनके समर्थन के लिए धन्यवाद करता हूं हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। प्रधानमंत्री ने ज़ोर देकर कहा जय-पराजय लोकतंत्र और राजनीति का अंग है यह स्वाभाविक है। पांच प्रदेशों की जनता ने पूरे विश्व को दिखाया है कि यह हमारा भारत लोकतंत्र की मन क्यों है यहाँ की जनता ने आज स्पष्ट कर दिया पूरी दुनिया के सामने। लोकतंत्र हमारे लिए केवल एक तंत्र नहीं है यह हमारी रगों में दौड़ता हुआ संस्कार है। यह हमारे संस्कार सरिता है। यह जीत केवल भारत के लोकतंत्र की जीत नहीं है बल्कि भारत का संविधान भी आज जीता है। हमारी संवैधानिक संस्थाएं जीती है हमारी लोकतांत्रिक प्रक्रियाएं जीती हैं । पश्चिम बंगाल में 93% मतदान होना अपने आप में ऐतिहासिक है। तमिलनाडु पुडुचेरी केरल में भी मतदान के नए रिकॉर्ड बने हैं। उन्होंने कहा इसमें महिलाओं और आधी आबादी का बहुत बड़ा योगदान है।
उन्होंने चुनाव आयोग का धन्यवाद देते हुए कहा कि जो भी कर्मी चुनाव से जुड़े थे और विशेष तौर पर सुरक्षा बलों का भी मैं अभिनंदन करता हूं। इन लोगों की वजह से ही यह चुनाव संपन्न हो पाए। लोकतंत्र में उनके इस योगदान को देश हमेशा याद रखेगा। प्रधानमंत्री ने याद कराया पिछले वर्ष मैं जब बिहार चुनाव के नतीजे आए थे तो मैं आप सबको कहा था कि गंगा जी बिहार से आगे बहते हुए गंगासागर तक जाती हैं। आज बंगाल की जीत के साथ गंगोत्री से लेकर गंगा सागर तक कमल देश में खिला हुआ है। उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार और अब पश्चिम बंगाल में बीजेपी/एनडीए की सरकार है। यह मां गंगा के आशीर्वाद से ही संभव हुआ है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिर याद दिलाया जब मैं उत्तर प्रदेश में बनारस में अपना नामांकन भरा था तो मेरे मुंह से एक बात निकली थी ना मैं आया हूं ना मुझे किसी ने भेजा है मां गंगा ने मुझे बुलाया है। मैं यही बात पत्रकारों से कही थी। मैं आज यह अनुभव कर रहा हूं मां गंगा का आशीर्वाद हम सब पर बना हुआ है। मां गंगा के साथ-साथ हम पर ब्रह्मपुत्र और कामाख्या मां का भी आशीर्वाद रहा है। असम में तीसरी बार जनता ने बीजेपी पर भरोसा किया है। असम में हैट्रिक लगी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा यह असम के इतिहास की बहुत बड़ी घटना है। असम में हमें अभूतपूर्व समर्थन मिला। अब असम अपने विकास की रफ्तार और बढ़ाएगा। पुडुचेरी की जनता ने हमारे विचार और विजन पर विश्वास जताया हमारी एनडीए सरकारों ने पिछले 5 वर्षों में पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ विकास को गति दी है और आज एक बार फिर पांडिचेरी की जनता ने एनडीए पर अपना विश्वास व्यक्त किया है।
मैं पांडिचेरी की जनता को युवाओं को और मछुआरों को यह यकीन दिलाता हूं एनडीए की सरकार आपके उज्जवल भविष्य के लिए लगातार काम करती रहेगी । पुडिचेरी के हर परिवार की समृद्धि हमारा संकल्प है। हमारा संकल्प है नागरिक देवो भव। इसीलिए जनता हमारे ऊपर ज्यादा से ज्यादा यकीन कर रही है । हमारा मूल मंत्र है गुड गवर्नेंस। हमने यह करके दिखाया है। हरियाणा में लगातार तीसरी बार भाजपा सरकार । महाराष्ट्र में जोरदार विजय। दिल्ली में अभूत पूर्व विजय । बिहार में पहले से बड़ी विजय। यह विजय खाली विधानसभा में नहीं मिली है हमें लोकल चुनाव में भी विजय मिली है । हर जगह से बीजेपी आशीर्वाद के नए रिकॉर्ड बना रही है। गुजरात में इस बार बीजेपी को हाईएस्ट वोट शेयर मिला है। यह बीजेपी की गुडगवर्नेंस का सबसे बड़ा प्रमाण है।
डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की आत्मा को आज कितनी शांति मिली होगी। पश्चिम बंगाल की जीत उन्हीं को समर्पित है। उन्होंने 1951 में जनसंघ की स्थापना करके प्रत्येक कार्यकर्ता को संदेश दिया था इस देश के लिए जीना है इस देश के लिए मरना है।
उन्होंने अपने जीवन से साबित किया राष्ट्र सर्वोपरि का मंत्र लेकर चलने वाले । अपने सर्वोच्च बलिदान की भी चिंता नहीं करते। उन्होंने पश्चिम बंगाल को भारत का हिस्सा बनाए रखने के लिए बड़ी लड़ाई लड़ी थी। उन्होंने पश्चिम बंगाल को समृद्ध राज्य बनाने का सपना देखा था यह सपना लंबे समय से इंतजार कर रहा है। 4 मई 2026 को यह सपना पूरा करने का अवसर दिया है। बंगाल के भाग्य में आज से एक नया अध्याय जुड़ गया है । आज से बंगाल में भय मुक्त हुआ है। इस जीत के साथ वंदे मातरम के 150 वर्ष में और ऋषि बंकिम चंद्र को अपना नमन किया है।


No Previous Comments found.