योगी जी के नेतृत्व में यूपी बन रहा मैन्युफैक्चरिंग हब: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा कि सपा सरकार में बेखौफ घूमने वाले गुंडे आज योगी जी की सरकार में बिता रहे जेलों में दिन

YUGVARTA NEWS

YUGVARTA NEWS

Lucknow, 22 Feb, 2026 10:07 PM
योगी जी के नेतृत्व में यूपी बन रहा मैन्युफैक्चरिंग हब: पीएम मोदी

मेरठ, 22 फरवरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज स्पष्ट कहा कि भाजपा सरकार के लिए देश का विकास और यूपी का विकास सर्वोपरि है और योगी जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश मैन्युफैक्चरिंग हब बन रहा है। आज यूपी को विकास के लिए जाना जा रहा है, ब्रह्मोस और मोबाइल फ़ोन मैन्युफैक्चरिंग के लिए जाना जा रहा है। यूपी स्पोर्ट्स इकोसिस्टम में भी अपनी पहचान बना रहा है। मेरठ में खेल विश्वविद्यालय का काम तेजी से पूरा किया जा रहा है। दस साल पहले और आज के उत्तर प्रदेश की तुलना करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि पहले यूपी की चर्चा मेरठ के दंगों, क्रिमिनल गैंग्स, बिजली की कटौती, खराब सड़कों और पिछड़ेपन की परिस्थितियों के लिए होती थी। पश्चिम यूपी के अपराधों पर फिल्में बनती थीं। सपा सरकार में यह हाल हो गया था उत्तर प्रदेश का। सपा की सरकार में जो अपराधी सड़कों पर बेख़ौफ़ घूमा करते थे, वो आज योगी जी की सरकार में जेलों में दिन बिता रहे हैं। पीएम मोदी रविवार को मेरठ में दिल्ली-मेरठ नमो भारत रैपिड रेल संपूर्ण कॉरिडोर व मेरठ मेट्रो को राष्ट्र को समर्पित करने के बाद जनता को संबोधित कर रहे थे।


प्रधानमंत्री ने कहा कि कुछ वर्ष पहले तक यूपी में शाम होते ही डर व सन्नाटे का माहौल होता था, लेकिन आज उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था दुरुस्त है। आज किसी की हिम्मत नहीं कि कॉलेज से पढ़कर लौट रही किसी बेटी का अपमान कर सके। पीएम मोदी ने डबल इंजन सरकार के मॉडल का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की बदलती कार्यसंस्कृति की सराहना की। कहा कि विकसित उत्तर प्रदेश ही विकसित भारत की नींव है। अब परियोजनाएं शिलान्यास के बाद वर्षों तक लटकती नहीं हैं। डबल इंजन सरकार की कार्यसंस्कृति का परिणाम है कि जिन परियोजनाओं का शिलान्यास हुआ, उन्हीं का लोकार्पण भी समयबद्ध तरीके से हो रहा है।


यूपी तेजी से देश की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर-


पीएम मोदी ने कहा कि यूपी को देश की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में तेजी से काम हो रहा है। जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर और सेमीकंडक्टर फैक्ट्री का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश निवेश और रोजगार का नया हब बन रहा है। वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ओडीओपी) योजना का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश के हर जिले की विशिष्ट पहचान को वैश्विक बाजार मिल रहा है। मेरठ का स्पोर्ट्स सामान, मेरठ का कैंची उद्योग, मुरादाबाद का पीतल, सहारनपुर की लकड़ी की नक्काशी, बागपत का होम फर्निशिंग, खादी, हैंडलूम और हस्तशिल्प अब वैश्विक व्यापार समझौतों से नई उड़ान भरेंगे।

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.

moti2