नाना पाटेकर को पीएम मोदी की श्रद्धांजलि, बोले- उनकी खामोशी भी उतनी ही प्रभावी थी

YUGVARTA NEWS

YUGVARTA NEWS

Lucknow, 8 Oct, 2026 03:41 PM
नाना पाटेकर को पीएम मोदी की श्रद्धांजलि, बोले- उनकी खामोशी भी उतनी ही प्रभावी थी

 नई दिल्ली, 08 अक्टूबर 2026 दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबर से भारतीय सिनेमा जगत में शोक की लहर है। अपनी दमदार अदाकारी और अलग-अलग तरह के किरदारों के जरिए दर्शकों के बीच खास पहचान बनाने वाले नाना पाटेकर को देशभर से श्रद्धांजलियां दी जा रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अभिनेता को याद करते हुए उनके व्यक्तित्व, अभिनय और सामाजिक सरोकारों से जुड़े योगदान को रेखांकित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने नाना पाटेकर को एक बेहतरीन कलाकार बताते हुए कहा कि उन्होंने अलग-अलग कirdारों के माध्यम से दर्शकों का दिल जीता। उन्होंने कहा कि नाना पाटेकर का जीवन तिरंगे की आन, बान और शान के लिए समर्पित रहा। पीएम मोदी के अनुसार, नाना किसी बंधन में नहीं रहे और उन्होंने परिंदे की तरह फिल्मों के आसमान में अपनी अलग उड़ान भरी। पीएम मोदी ने कहा कि नाना पाटेकर ने अपनी फिल्मों के माध्यम से समाज में व्याप्त व्यवस्था पर करारा प्रहार किया। उन्होंने अभिनेता को ऐसा क्रांतिवीर बताया, जिसने सामाजिक बुराइयों के खिलाफ काम किया। प्रधानमंत्री ने उनके व्यक्तित्व की खासियत बताते हुए कहा कि उनकी वाणी जितनी तेज थी, उनकी खामोशी भी उतनी ही प्रभावी थी। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि नाना पाटेकर देश विरोधियों पर निरंतर अंकुश के समर्थक थे। उन्होंने दिवंगत अभिनेता को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिवारजनों और चाहने वालों के प्रति संवेदना व्यक्त की। नाना पाटेकर का जाना सिनेमा जगत के लिए एक बड़ी क्षति के रूप में देखा जा रहा है और उनके अभिनय से जुड़े योगदान को लंबे समय तक याद किया जाएगा। 

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.

kitkat ad