» उत्तर प्रदेश » लखनऊ
COVID-19 in UP: उत्तर प्रदेश में एक लाख से नीचे आए एक्टिव केस, 24 घंटे में मिले 11583 नए संक्रमित
Go Back | Yugvarta , Jan 25, 2022 02:38 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Lucknow :  प्रदेश में विधानसभा चुनाव में पहले चरण के मतदान से पहले कोरोना वायरस संक्रमण के तेजी से बढ़ते प्रसार में कमी आई है। प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण की तीसरी लहर के एक्टिव केस एक लाख के नीचे आ गए हैं। प्रदेश में एक्टिव केस अब 86,563 हैं जो कि कभी एक लाख के ऊपर थे।

उत्तर प्रदेश शासन ने मंगलवार को प्रदेश में कोरोना वायरस के आंकड़े जारी किए हैं। अब प्रदेश में कोरोना के 86563 एक्टिव केस हैं। प्रदेश में सोमवार को एक लाख 99,290 सैंपल की टेस्टिंग में 11,583 नए संक्रमित मिले हैं। इस दौरान 18,875 इसके संक्रमण

Corona Virus News Update In UP उत्तर प्रदेश शासन ने मंगलवार को प्रदेश में कोरोना वायरस के आंकड़े जारी किए हैं। अब प्रदेश में कोरोना के 86563 एक्टिव केस हैं। प्रदेश में सोमवार को एक लाख 99290 सैंपल की टेस्टिंग में 11583 नए संक्रमित मिले हैं।

से उबरे भी हैं। अब प्रदेश में कोरोना का पॉजिटिविटी रेट दो प्रतिशत हो गया है। इसके साथ ही रिकवरी रेट 94.40 प्रतिशत हो गया है।

प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर एग्रेसिव ट्रेसिंग और टेस्टिंग के साथ त्वरित ट्रीटमेंट और तेज कोविड का टीकाकरण से इस संक्रमण का प्रसार धीरे-धीरे नियंत्रण में आ रहा है। प्रदेश में कुल एक्टिव केस की 86,563 हैं, इनमें भी 84,141 घर पर ही हैं। तीसरी लहर का असर पहले की दो लहर से कम है। इसी कारण लोगों को अस्पताल में जाने की जरूरत नहीं पड़ रही है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ताजा स्थिति की समीक्षा करते हुए कहा कि तीसरी लहर में संक्रमण दिनों-दिन कम होता जा रहा है। एक्टिव केस में गिरावट है तो नए केस में भी कमी हो रही है। बहुत कम संख्या में लोगों को अस्पताल की जरूरत पड़ रही है। यह संक्रमण वायरल फीवर की तरह है। अतः इससे डरने की आवश्यकता नहीं है, लेकिन सभी एहतियात अवश्य बरते जाएं। मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से अस्पताल में उपचाराधीन कोविड पॉजिटिव लोगों के परिजनों से नियमित अंतराल पर संवाद जारी रखने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि होम आइसोलेशन में स्वास्थ्य लाभ ले रहे लोगों से संवाद कर उन्हें मेडिकल परामर्श, दवाएं आदि मुहैया कराई जाए।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
जेवर मां- बहनों की अमानत, कांग्रेस उसे
कल है द्वितीय चरण का मतदान 8
"कांग्रेस का मंत्र है - कांग्रेस की
देहरादून: राष्ट्रपति मुर्मु ने इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय
श्रीलंका में रामायण से जुड़े स्थलों को
अब Credit Card जारी नहीं कर सकेगा
 
 
Most Visited
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(469 Views )
ऋषिकेश रैली में अचानक बोलते हुए रुक
(460 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(452 Views )
राम नवमी में श्री रामलला का जन्मोत्सव
(436 Views )
MI vs RCB / आरसीबी के खिलाफ
(407 Views )
Lok Sabha Elections / अभी थोड़ी देर
(372 Views )