» मनोरंजन
Birthday Special :48 साल की उम्र में साक्षी तंवर खुद को रखती हैं फिट ..
Go Back | Yugvarta , Jan 12, 2022 08:37 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Mumbai : 
साक्षी तंवर न सिर्फ टीवी इंडस्ट्री का जाना पहचाना चेहरा हैं ..टीवी इंडस्ट्री में अपनी एक अलग ही पहचान बनाने वाली साक्षी तंवर का आज जन्मदिन है। आज साक्षी तंवर अपना 48वां जन्मदिन मना रहीं हैं। साक्षी तंवर को उनके बेहतरीन अंदाज के लिए पसंद किया जाता है। वह अपने अभिनय से लेकर अपनी खूबसूरती तक के लिए मशहूर हैं। साक्षी तंवर ने टीवी इंडस्ट्री में खूब नाम कमाया है। साक्षी तंवर का जन्म 12 जनवरी, 1973 को राजस्थान के अलवर में हुआ था। उन्होंने दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज से ग्रेजुएशन किया। इसी के साथ उन्होंने देवी, जस्सी जैसी कोई नहीं, बालिका वधु, मैं ना भूलूंगी जैसे टीवी सीरियल में काम कर सभी के दिलों में जगह बना ली।

वह टीवी शोज के अलावा कई बेहतरीन फिल्मों में भी काम कर चुकीं हैं। आपने उन्हें आमिर खान की दंगल के अलावा सनी देओल के साथ फिल्म मोहल्ला अस्सी में भी देखा होंगा। वैसे साक्षी ने अपने करियर के शुरुआती दौर में कभी यह नहीं सोचा था कि वह एक्ट्रेस बन सकती हैं। सबसे पहले वह दिल्ली के ताज पैलेस होटल में सेल्स ट्रेनी के रूप में काम करती थी और इसी के साथ वह खजाना नाम की एक जूलरी और एसेसरीज शॉप में भी काम कर चुकी हैं। साक्षी खुद बता चुकीं हैं कि यहां पर उन्हें हर महीना 900 रुपए स्टेपेंड के रूप में मिलते थे। वैसे एक इंटरव्यू में साक्षी ने कहा था कि उन्होंने अपनी पहली सैलेरी से पीले और हरे रंग की साड़ी खरीदी।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
जेवर मां- बहनों की अमानत, कांग्रेस उसे
कल है द्वितीय चरण का मतदान 8
"कांग्रेस का मंत्र है - कांग्रेस की
देहरादून: राष्ट्रपति मुर्मु ने इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय
श्रीलंका में रामायण से जुड़े स्थलों को
अब Credit Card जारी नहीं कर सकेगा
 
 
Most Visited
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(469 Views )
ऋषिकेश रैली में अचानक बोलते हुए रुक
(460 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(452 Views )
राम नवमी में श्री रामलला का जन्मोत्सव
(438 Views )
MI vs RCB / आरसीबी के खिलाफ
(409 Views )
Lok Sabha Elections / अभी थोड़ी देर
(372 Views )