» लाइफस्टाइल
इस तरह करेंगे तुलसी के पत्ते का सेवन तो होंगे ढेरों लाभ
Go Back | Yugvarta , Jan 10, 2022 08:16 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Lucknow : 
हिन्दू लोग और सनतान धर्म में तुलसी के पौधे को बहुत पवित्र माना जाता है। लेकिन इसका धार्मिक ही नहीं, चिकत्सीय महत्व भी बहुत ज़्यादा है। आयुर्वेद में तुलसी के पत्ते को बहुत फायदेमंद माना जाता है। तुलसी के पत्तों में विटामिन सी, कैल्शियम, जिंक और आयरन जैसे पोषक तत्व होते हैं जो कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं में लाभदायक होते हैं। रोजाना सुबह तुलसी के पत्तों का सेवन करने से कई बीमारियों में लाभ होता है। आज के इस लेख में हम आपको तुलसी के पत्तों के फायदे बताने जा रहे हैं-

आयुर्वेद में तुलसी को औषधीय गुणों का खजाना माना जाता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, तुलसी में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो हमारे शरीर की रोग प्रिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। रोजाना सुबह तुलसी के 2 -3 ताजे पत्ते खाने से शरीर की इम्यूनिटी बढ़ती है और संक्रमण से बचाव होता है।

तुलसी का सेवन हमारी ओरल हेल्थ के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। तुलसी के पत्तों के सेवन से साँस की दुर्गंध से निजात मिलता है। रोजाना तुलसी के कुछ पत्ते मुंह में रखकर चूसने से साँस में आने वाली दुर्गंध दूर होती है। लेकिन ध्यान दें कि तुसली के पत्तों को दांतों से चबाकर नहीं खाना चाहिए।

तुलसी के पत्ते में एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जिससे सर्दी -खाँसी में जल्द राहत मिलती है। अगर सर्दी या हल्का बुखार हो तो पानी में तुलसी, काली मिर्च और गुड़ डालकर काढ़ा बनाकर पीने से फायदा होता है।

स्ट्रेस को कम करने के लिए भी तुलसी का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। तुलसी के पत्ते में अडैप्टोजेन नामक तत्व मौजूद होता है जो स्ट्रेस को कम करने का काम करता है। नियमित रूप से तुलसी के पत्ते खाने से रक्त संचार दुरुस्त होता है और सिरदर्द में भी राहत मिलती है।


साँस संबंधी समस्याएं जैसे अस्थमा, ब्रोंकाइटिस आदि में तुलसी का सेवन बेहद फायदेमंद है। नियमित रूप से तुलसी के पत्तों का सेवन करने से तुलसी कफ को पतला करके उसे शरीर से निकाल देती है साथ ही फेफड़ों को भी साफ करती है और उनकी काम करने की क्षमता को बढ़ाती है।

महिलाओं में पीरियड की अनियमितता की समस्या बेहद आम होती है। ऐसे में तुलसी से इस अनियमितता का इलाज किया जा सकता है। इसके लिए नियमित रूप से तुलसी का सेवन करें। ऐसा करने से आपको पीरियड को रेगुलर करने में सहायता मिलेगी।

तुलसी के सेवन से वजन कम करने में भी मदद मिलती है। तुलसी के सेवन से शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद मिलती है और मेटाबॉलिज्म मजबूत होता है। रोजाना तुलसी के पत्तों का सेवन करने से वजन घटाने में मदद मिलती है।

ऐसे करें सेवन

रात में तुलसी के 4-5 पत्तों को अच्छी तरह धोकर एक कटोरी में पानी डालकर भिगो लें। सुबह इन पत्तों को खाली पेट पानी से निगल जाएं और कटोरी का पानी भी पी लें। इसके अलावा आप पत्तों को पानी में डालकर उबाल लें और फिर इसे छानकर चाय की तरह पी सकते हैं।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
कांग्रेस प्रत्याशी ने नामांकन करने के बाद
उत्तराखंड के अलावा इन बड़े राज्यों में
अभिनेता सिद्धार्थ के साथ विवाह बंधन में
प्रबुद्ध सम्मेलन के जरिए क्लीन स्वीप का
प्रबुद्ध सम्मेलन में CM योगी बोले
लोकसभा चुनाव 2024 :'अबकी बार 400 पार'
 
 
Most Visited
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(430 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(419 Views )
Lok Sabha Election 2024: BJP
(330 Views )
गुरु रविदास जी महाराज के 647वें प्रकाश
(322 Views )
ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी लाइव : यूपी मतलब
(263 Views )
Lok Sabha Elections / बज गया चुनाव
(236 Views )