» फैशन गैलरी
सिल्क इंडिया प्रदर्शनी में मॉडल्स ने किया सिल्क साड़ियों का प्रदर्शन
Go Back | Yugvarta , Dec 29, 2021 09:19 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Lucknow : 
लखनऊ 29 दिसम्बर 2021। राजधानी के कैसरबाग बारादरी में चल रही सिल्क इंडिया प्रदर्शनी में बुधवार को सिल्क थीम पर आधारित कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जब मॉडल्स सिल्क की साड़ियां पहन कर दर्शकों के सामने आयी तो उनकी खूबसुरती के साथ सिल्क की चमक भी चारों ओर फैल गई। इस कार्यक्रम के दौरान मॉडल्स ने भारत के विभिन्न राज्यों के बुनकरों द्वारा तैयार किए गए साड़ियों का बहुत ही बेहतरीन ढंग से प्रदर्शन किया। उड़ीसा आर्ट एंड क्राफ्ट के प्रबंध निदेशक मानस आचार्य ने बताया कि इस आयोजन का मकसद बुनकरों की कला को लोगों को सामने लाना था। इस कार्यक्रम में प्रोफेशनल मॉडल्स ने देशभर के बुनकरों द्वारा तैयार वस्त्र पहनकर उनकी कला की नुमाइश की। एक से बढकर एक 15 मॉडल्स ने कश्मीर से कन्याकुमारी तक के सिल्क उत्पादों को प्रदर्षित किया। कर्नाटक की कांजीवरम, बनारस की बनारसी, भागलपुर की कॉटनसिल्क, उड़ीसा की लिलम सिल्क सहित अन्य राज्यों की सिल्क साड़ियों को पहनकर जैसे ही मॉडल्स सामने आयी तो दर्शकों ने तालियों की गरगराहट के साथ उनका स्वागत किया। इस कार्यक्रम की सबसे खासबात यह रही कि मॉडल्स ने जिस प्रदेश की सिल्क साड़ियों की नुमाइश की वो उस प्रदेश के पारंपरिक वेसभूसा में थी जो इस कार्यक्रम को और भी आकर्षक बना रहा था। विदित होकि यह प्रदर्शनी 9 जनवरी 2022 तक सुबह 10बजे से रात 8 रू 00 बजे तक आयोजित की गयी है।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
अब Credit Card जारी नहीं कर सकेगा
PM के बयान के बाद प्रियंका का
LOKSABHA ELECTION 2024 - 13 राज्यों
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 'तुष्टीकरण' की
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने एम्स, ऋषिकेश के
भारत ने मध्यम दूरी की बैलेस्टिक मिसाइल
 
 
Most Visited
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(469 Views )
ऋषिकेश रैली में अचानक बोलते हुए रुक
(460 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(452 Views )
राम नवमी में श्री रामलला का जन्मोत्सव
(435 Views )
MI vs RCB / आरसीबी के खिलाफ
(407 Views )
Lok Sabha Elections / अभी थोड़ी देर
(371 Views )