» रोचक संसार
दुनिया में कोरोना का कहर, लेकिन इन 12 देशों को छू भी नहीं सकी महामारी
Go Back | AGENCY , Dec 21, 2021 09:34 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Delhi : 
दुनियाभर में अब तक कोरोना से जहां 27 करोड़ से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं जबकि 53 लाख से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। ऐसे में कुछ देशों का महामारी से सुरक्षित बचे रहना काफी चौकाने वाला है। हालांकि, 12 में से 10 द्वीपीय देश हैं जिनकी आबादी काफी कम हैं। वहीं दो ऐसे भी देश हैं जहां तानाशाही व्यवस्था है जिसके चलते उन्होंने अपनी सीमा को सख्ती के साथ बंद कर रखा है। इसके चलते इन देशों ने कोरोना को रोकने में सफलता पाई।
ये देश कोरोना के शून्य मामलों की रिपोर्ट कर रहे हैं, लेकिन इससे इंकार नहीं किया जा सकता है कि कुछ मामले यहां पहले रहे हों। क्योंकि उत्तर कोरिया और तुर्कमेनिस्तान जैसे देश अपना स्वास्थ्य डाटा का रिकॉर्ड सटीकता के साथ अंतरराष्ट्रीय समूह से साझा नहीं करते हैं।

1. कुक द्वीपसमूह: 15 द्वीपसमूहों वाला यह देश दक्षिणी प्रशांत में स्थित है जो न्यूजीलैंड से 3200 किलोमीटर दूर है। कुक द्वीपसमूह में आने वाले विदेशियों के लिए क्वारंटाइन रहना अनिवार्य है। क्रूज जहाजों सहित अन्य नौकाओं के भी आने पर अस्थायी रूप से प्रतिबंध लगाया गया है।
2. माइक्रोनेशिया: माइक्रोनेशिया 600 से अधिक द्वीपों से बना है। डब्ल्यूएचओ के मुताबिक, यहां कोरोना के एक भी मामले नहीं आए हैं। अमेरिका, चीन और जापान ने कोरोनावायरस महामारी के दौरान माइक्रोनेशिया की मदद भी की।
3. किरिबाती: 32 प्रवाल द्वीपों, वृत्ताकार कोरल रीफ और लाइमस्टोन द्वीप समूह मिलकर किरिबाती को एक देश बनाते हैं। यह हवाई से 3200 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। किरिबाती सबसे शुरुआती दिनों में यात्रा प्रतिबंध लगाने वाले देशों में शामिल है। इसके चलते कुछ मुट्ठी भर एयरलाइंस ही इस दूरस्थ राष्ट्र की यात्रा करती हैं।
4. नाउरु: नाउरु आकार के हिसाब से दुनिया का तीसरा सबसे छोटा देश है। यह सिर्फ आठ वर्ग मील में फैला है। इसकी आबादी लगभग दस हजार के करीब है। नाउरु ने भी अपने पड़ोसी द्वीप राष्ट्रों किरिबाती के समान ही यात्रा प्रतिबंधों के माध्यम से कोरोना वायरस पर अब तक काबू पाया है।

5. नियू: नियू द्वीप न्यूजीलैंड से 2400 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। द्वीप राष्ट्र नीयू दुनिया के सबसे बड़े प्रवाल द्वीपों में से एक है। कोरोना महामारी से निपटने के लिए नियू को न्यूजीलैंड लगातार सहायता मिलती है।
6. उत्तर कोरिया: उत्तर कोरिया अपनी सीमा चीन और दक्षिण कोरिया के साथ साझा करता है। इसलिए कई लोगों का मानना है कि यहां कोरोना का एक भी मामला नहीं होना असंभव है। लेकिन उत्तर कोरिया ने आधिकारिक तौर पर एक भी कोरोना के मामलों की पुष्टि नहीं की है। 2.5 करोड़ आबादी वाले उत्तर कोरिया ने सख्त लॉकडाउन और यात्रा प्रतिबंधों को लागू किया है। साथ ही अपनी सीमा को भी बंद कर रखा है।
7. पिटकेर्न द्वीप समूह: पिटकेर्न द्वीप चार ज्वालामुखी द्वीपों का एक समूह है जो प्रशांत महासागर में एकमात्र ब्रिटिश प्रवासी क्षेत्र है। माना जाता है कि 50 से कम पूर्णकालिक निवासी हैं। यह द्वीप एचएमएस बाउंटी के नाविकों के वंशजों द्वारा बसाया हुआ है। कोरोना मामलों की कोई रिपोर्ट नहीं होने के बावजूद अमेरिकी सरकार ने द्वीपों पर संक्रामक रोगों के संबंध में उच्च जोखिम की चेतावनी दी है।
8. सेंट हेलेना: साउथ अटलांटिक महासागर में बसा ब्रिटिश प्रवासी क्षेत्र सेंट हेलेना आइलैंड है। यह अफ्रीका के दक्षिण-पश्चिमी तट से 1950 किमी की दूरी पर स्थित है। एसेंशन आईलैंड इसके सबके निकट है, जिसका उपयोग अमेरिकी एयरफोर्स करती है। सेंट हेलेना का अपना ऐतिहासिक महत्व भी है। इसकी खोज सबसे पहले पुर्तगालियों द्वारा 1502 में की गई थी। जिस पर 17वीं सदी के दौरान ब्रिटेन ने कब्जा जमा लिया। इस आइलैंड पर अंग्रेजों ने फ्रांस के शासक रहे नेपोलियन बोनापार्ट को भी बंधक बना कर रखा था।
9. तोकेलाऊ: दक्षिण प्रशांत महासागर में तीन उष्णकटिबंधीय प्रवाल द्वीपों से मिलकर बना है। तोकेलाऊ, न्यूजीलैंड पर आश्रित है। तीनों प्रवाल द्वीपों का कुल क्षेत्रफल चार वर्ग मील है। यहां पर कोई एयरपोर्ट नहीं है। तोकलाऊ जाने के लिए एकमात्र साधन समुद्री जहाज है। लगभग 1,500 निवासियों की आबादी वाला तोकेलाऊ खुद को अक्षय ऊर्जा से पूरी तरह से संचालित होने वाला पहला राष्ट्र बताता है।
10. टोंगा: टोंगा ने महामारी के शुरुआती चरणों में ही क्रूज जहाजों को प्रतिबंधित करके, हवाई अड्डों को बंद करके और लॉकडाउन लगाकर कोरोना को अपने तटों से दूर रखा है।
11. तुर्कमेनिस्तान: मध्य एशिया में स्थित तुर्कमेनिस्तान में कोरोना महामारी का नहीं पहुंचना कई सवाल खड़े करता है। क्योंकि इसकी सीमा से लगे सभी देशों में कोरोना का भयंकर प्रकोप देखा जा सकता है। हालांकि, तुर्कमेनिस्तान ने अब कोरोना के एक भी मामलों की पुष्टि नहीं की है। साथ ही कई सख्त उपायों को अपनाया है। देश में व्यावसायिक यात्रा, सामूहिक धार्मिक आयोजनों को प्रतिबंधित कर दिया है और सामाजिक दूरी और मास्क पहनने को प्रोत्साहित किया है।
12. तुवालू: हवाई और ऑस्ट्रेलिया के बीच स्थित तुवालु तीन रीफ और छह प्रवाल द्वीपों से बना है। यह 10 वर्ग मील में फैला है और 10,000 से अधिक की आबादी है। यहां पर अनिवार्य क्वारंटाइन लागू है। साथ ही अपनी सीमा को बंद कर इसने कोरोना को रोकने में सफलता पाई है।
  AGENCY
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
कांग्रेस प्रत्याशी ने नामांकन करने के बाद
उत्तराखंड के अलावा इन बड़े राज्यों में
अभिनेता सिद्धार्थ के साथ विवाह बंधन में
प्रबुद्ध सम्मेलन के जरिए क्लीन स्वीप का
प्रबुद्ध सम्मेलन में CM योगी बोले
लोकसभा चुनाव 2024 :'अबकी बार 400 पार'
 
 
Most Visited
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(430 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(419 Views )
Lok Sabha Election 2024: BJP
(330 Views )
गुरु रविदास जी महाराज के 647वें प्रकाश
(322 Views )
ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी लाइव : यूपी मतलब
(262 Views )
Lok Sabha Elections / बज गया चुनाव
(236 Views )