» विदेश
विदेश राज्य मंत्री की अपनी पहली मंगोलिया यात्रा
Go Back | Yugvarta , Nov 25, 2021 08:12 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Lucknow :  विदेश राज्य मंत्री राजकुमार रंजन सिंह अपनी पहली मंगोलिया यात्रा पर हैं। इस दौरान बुधवार को उन्होंने गंदन और पेथुब मठ, उलानबटानर में भगवान बुद्ध का दर्शन कर अपनी यात्रा की शुरुआत की। इस बारे में उन्होंने एक ट्वीट थ्रेड में जानकारी दी है।

अपने ट्वीट में विदेश राज्य मंत्री रंजन सिंह ने कहा गंदन और पेथुब मठ, उलानबटार से मेरी पहली मंगोलिया यात्रा की शुभ शुरुआत हुई। हमारी रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए उपयोगी चर्चाओं की प्रतीक्षा है।
मठ में दर्शन करने के बाद विदेश राज्य मंत्री रंजन सिंह ने मंगोलिया की विदेश मंत्री बटसेटसेग बटमुंख से मुलाकात की।

यात्रा के पहले दिन मंगोलिया के विदेश मंत्री से मिले राजकुमार रंजन सिंह।

इस संबंध में उन्होंने कहा बटसेटसेग बटमुंख से मुलाकात कर हमारी बहुआयामी रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के तरीकों और साधनों पर चर्चा की।
इसके बाद विदेश राज्य मंत्री रंजन सिंह ने मंगोलिया के विदेश मामलों के उप मंत्री मुंखजिन बटसुंबर से मिले। इस बारे में उन्होंने कहा मुंखजिन बटसुंबर से मुलाकात की और हमारी बहुआयामी सामरिक साझेदारी के विभिन्न पहलुओं पर विचारों का आदान-प्रदान किया। हमारे सहयोग को गहरा करने और हमारी रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए और अधिक घनिष्ठता से काम करने पर सहमत बनी।

बता दें कि विदेश राज्य मंत्री राजकुमार रंजन सिंह 24 से 25 नवंबर तक दो दिन की मंगोलिया यात्रा पर हैं। इस दौरान वह मंगोलिया के विभिन्न नेताओं और अधिकारियों से मुलाकात कर भारत-मंगोलिया के द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने का प्रयास करेंगे। विदेश राज्य मंत्री के इस दौरे को भारत की एक्ट ईस्ट पॉलिसी को बढ़ावा देने के तौर पर देखा जा रहा है।
(रिपोर्ट: शाश्वत तिवारी)
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
पीएम-सीएम की जय जयकार से गूंजी बरेली
दूसरे चरण में प्रदेश की 8 लोक
सीएम धामी ने आज किया चारधाम
आम आदमी को लगा बिजली का झटका,
लोकसभा चुनाव के दूसरे-चरण का मतदान जारी,
ELECTION 2024 : छिटपुट घटनाओं को छोड़
 
 
Most Visited
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(472 Views )
ऋषिकेश रैली में अचानक बोलते हुए रुक
(462 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(453 Views )
राम नवमी में श्री रामलला का जन्मोत्सव
(439 Views )
MI vs RCB / आरसीबी के खिलाफ
(412 Views )
Lok Sabha Elections / अभी थोड़ी देर
(374 Views )