» रोचक संसार
पत्नी को तोहफे में दिया ‘ताजमहल’, मध्य प्रदेश के शख्स का अनोखा घर हो रहा है वायरल
Go Back | Yugvarta , Nov 23, 2021 02:44 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image DESK : 
अक्सर लोग अपनी पत्नी और प्रेमिका को ताजमहल देने का वादा करते हैं। लेकिन मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में एक शख्स ने वाकई ऐसा कर दिखाया। इस शख्स ने ताजमहल के जैसा दिखने वाला घर बनवाकर अपनी पत्नी को तोहफे में दे दिया। इस शख्स का यह अनोखा घर अब इंटरनेट पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है।

बनवाने से पहले देखने गए थे ताजमहल
आनंद प्रकाश चौकसे मध्य प्रदश के बुरहानपुर के रहने वाले हैं। आनंद पेशे से शिक्षक हैं। उन्होंने अपनी पत्नी मंजूषा चौकसे के लिए चार बेडरूम वाला यह अनोखा मकान बनवाया है। यह यूनीक घर बनवाने से पहले पति-पत्नी ताजमहल देखने आगरा भी गए थे। इस दौरान वह अपने साथ इंजीनियर की टीम भी ले गए थे। यहां पर उन्होंने प्रेम की इस निशानी के आर्किटेक्चर को गौर से देखा और इंजीनियरों से इसकी बारीकियों को नोट करने के लिए कहा।

ताजमहल की थ्रीडी इमेज पर तैयार
शुरुआत में आनंद चौकसे ने इंजीनियरों से 80 फीट की ऊंचाई वाला घर बनाने के लिए कहा था। लेकिन इसके लिए उन्हें प्रशासनिक अनुमति नहीं मिल सकी। एनडीटीवी के मुताबिक इसके बाद उन्होंने ताजमहल जैसा घर बनाने का फैसला किया। आनंद ने बताया कि इंजीनियरों ने यह घर ताजमहल की थ्रीडी इमेज के आधार पर तैयार किया है। इस घर को बनाने में कुल तीन साल से ज्यादा का वक्त लगा है। इस घर को बनाने वाले इंजीनियरों ने ताजमहल के साथ-साथ औरंगाबाद में इसी डिजाइन पर बने बीवी का मकबरा की भी स्टडी की थी।

अब टूरिस्ट्स के आने की उम्मीद
आनंद चौकसे को उम्मीद है कि बुरहानपुर आने वाले टूरिस्ट उनके घर को देखने जरूर आएंगे। इस घर को बनाने वाले कंसल्टिंग इंजीनियर प्रवीण चौकसे के मुताबिक यह घर कुल 90 स्क्वॉयर मीटर में फैला हुआ है। हालांकि बेसिक स्ट्रक्चर केवल 60 स्क्वॉयर मीटर में ही है। बिल्डिंग के गुंबद 29 फीट ऊंचे हैं। घर डबल स्टोरी है और कुल चार बेडरूम हैं। वहीं किचन के अलावा इसमें लाइब्रेरी और मेडिटेशन रूम भी है।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
मुजफ्फरनगर प्रबुद्ध सम्मेलन : पिछली सरकारों ने
अयोध्या से रामेश्वरम तक की पदयात्रा करने
एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना के आठ
CM केजरीवाल ED कस्टडी एक अप्रैल तक
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह बोले- सरकार अग्निवीर योजना
Lok Sabha Election / पटना में कल
 
 
Most Visited
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(431 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(420 Views )
Lok Sabha Election 2024: BJP
(330 Views )
गुरु रविदास जी महाराज के 647वें प्रकाश
(323 Views )
ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी लाइव : यूपी मतलब
(264 Views )
Lok Sabha Elections / बज गया चुनाव
(237 Views )