» रोचक संसार
हिमाचल: घर के आंगन से लड़की को उठा ले गया तेंदुआ, बेटी को बचाने के लिए अकेले खूंखार से भिड़ गया पिता
Go Back | Yugvarta , Nov 23, 2021 02:00 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Solan :  हिमाचल प्रदेश के‍ जिला सोलन में घर के पास से तेंदुआ एक लड़की को उठा ले गया। पिता ने तेंदुए को देख लिया व अपनी जान की परवाह न करते हुए खूंखार जानवर से अकेले ही भिड़ गया। घर से करीब 200 मीटर की दूरी पर पीछा करते हुए व्‍यक्ति ने तेंदुए को रोक लिया व डंडे और पत्‍थरों से उस पर हमला कर बेटी को उसके चंगुल से छुड़ा लिया। इसके बाद पिता व पुत्री दोनों के शोर मचाने और पत्‍थर मारने पर तेंदुआ वहां से भाग गया।

सोलन जिला में कसौली क्षेत्र के तहत जाबली पंचायत में सोमवार देर

Himachal Leopard Attacks हिमाचल प्रदेश के‍ जिला सोलन में घर के पास से तेंदुआ एक लड़की को उठा ले गया। पिता ने तेंदुए को देख लिया व अपनी जान की परवाह न करते हुए खूंखार जानवर से अकेला ही भिड़ गया।

शाम यह मामला पेश आया। सूजी गांव में 25 वर्ष की युवती को तेंदुआ घर के पास से उठाकर ले गया। घर से करीब 200 मीटर की दूरी पर युवती के पिता ने पत्थर व डंडों से बेटी को खूंखार जानवर के चंगुल से छुड़ाया।

शाम को करीब सात बजे पूजा अपने घर के बाहर बने शौचालय के लिए निकली थी। इस दौरान घर के आंगन में तेंदुआ पहले से ही हमले की फ‍िराक में बैठा था। मौका पाते ही खूंखार जानवर लड़की को आंगन से उठा ले गया। शोर मचाने पर लड़की के पिता खेम राज बाहर निकले और तेंदुए का पीछा करने लगे। खेमराज ने पत्थर व डंडों से तेंदुए पर हमला किया। अपनी जान दांव पर लगाकर पिता ने बड़ी मुश्किल से बेटी को बचाया। यदि खेमराज समय पर बाहर नहीं निकलते तो तेंदुआ लड़की काे अपना शिकार बना देता।

हैरानी की बात है कि इस घटना के करीब आधे घंटे बाद तेंदुआ फिर से खेमराज के आंगन में वापस पहुंच गया। इस दौरान ग्रामीणों ने बड़ी मुश्किल से तेंदुए को पत्थर व डंडों से भगाया। बताया जा रहा है कि कई दिनों से गढ़खल, कसौली व सूची गांव के आसपास नर व मादा तेंदुए बच्‍चों सहित घूम रहे हैं। ग्रामीणों ने तेंदुए का पूरा परिवार क्षेत्र में देखा है। इसके बाद अब पूरा क्षेत्र दहशत में है। जाबली पंचायत की प्रधान कल्पना ने बताया इस घटना की सूचना वन विभाग को दे दी गई है व वन विभाग के अधिकारियों द्वारा तेंदुए को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है

डाउनडेल व कनलोग में किया बच्‍चों का शिकार

बीते दिनों भी तेंदुआ एक बच्‍चे को घर के आंगन से उठाकर ले गया था। यह घटना शिमला के डाउनडेल में दीपावली की रात पेश आई थी। इस बच्‍चे को तेंदुए के चंगुल से नहीं छुड़ाया जा सका था। पांच वर्षीय बच्‍चे के अगले दिन जंगल में कुछ अवशेष मिले थे। इस घटना कुछ माह पहले शिमला के कनलोग से भी तेंदुआ एक बच्‍ची को उठा ले गया था। इस मामले में राज्‍य मानव अधिकार आयोग ने संज्ञान लिया व बीते दिनों तेंदुए को आदमखोर घोषित कर दिया है।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
प्रधानमंत्री ने दिया हैं विकास, सुरक्षा और
UP के 08 लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रों
चारधाम यात्रा के लिए जारी हुई SOP,
Lok Sabha Election / EVM को लेकर
Metro In Dino Postponed: अनुराग बसु की
Lok Sabha Election / गुजरात की गांधी
 
 
Most Visited
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(464 Views )
ऋषिकेश रैली में अचानक बोलते हुए रुक
(451 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(446 Views )
MI vs RCB / आरसीबी के खिलाफ
(401 Views )
Lok Sabha Elections / अभी थोड़ी देर
(366 Views )
Lok Sabha Election 2024: BJP
(357 Views )