» करियर
महिला उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी, बैठ सकेंगी एनडीए के एंट्रेंस एग्जाम में
Go Back | Yugvarta , Sep 21, 2021 07:21 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Delhi : 
एनडीए में जाने की इच्छुक महिला उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है। जल्द ही वह भी एनडीए के एंट्रेंस एग्जाम में बैठ सकेंगी। डिफेंस मिनिस्ट्री ने सुप्रीम कोर्ट को में जानकारी देते हुए बताया कि इसके लिए अगले साल मई तक नोटिफिकेशन जारी हो जाएगा। समय सीमा को ध्यान में रखते हुए तैयारी और प्लानिंग चल रही है। ताकि महिला उम्मीदवारों को बेहतर ट्रेनिंग दी जा सके। शीर्ष कोर्ट को दिए एक हलफनामे में रक्षा मंत्रालय ने कहा कि सरकार इसको लेकर पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। महिला उम्मीदवारों को एनडीए के जरिए तीनों रक्षा सेवाओं में प्रवेश देने की प्रक्रिया जारी है। एनडीए एंट्रेंस एग्जाम साल में दो बार आयोजित होते हैं। मंत्रालय ने बताया कि सरकार इस कोशिश में जुटी है मई 2022 में यूपीएससी द्वारा इसका नोटिफिकेशन जारी होने तक जरूरी व्यवस्था बना ली जाए।

रक्षा सेवाओं द्वारा विशेषज्ञों का एक स्टडी ग्रुप भी बनाया गया है। यह ग्रुप यह तय करेगा कि महिला कैडेट के लिए एनडीए में क्या करिकुलम लागू होगा। मंत्रालय के हलफनामे में इस बात की भी जानकारी दी गई है। साथ ही अफसरों का एक बोर्ड भी बुलाया गया है जो इन कैडेट्स के भविष्य के संपूर्ण ट्रेनिंग प्रोग्राम की जानकारी देगा। परीक्षा में बैठने के लिए उम्मीदवारों को जरूरी अर्हता पूरी करनी होगी। इसमें उनका वजन और लंबाई भी शामिल है। पुरुष उम्मीदवारों के लिए मेडिकल स्टैंडर्ड तय हैं, महिला उम्मीदवारों के लिए भी इसे तैयार किया जा रहा है। एकेडमी ज्वॉइन करने से पहले उन्हें इसे पास करना होगा।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
उत्तराखंड | थम गया चुनाव प्रचार का
प्रभास की इस पिक्चर में अक्षय के
PBKS vs MI / पंजाब ने मुंबई
Delhi Liquor Scam / केजरीवाल को मिलेगा
राम नवमी:सीएम धामी पहुंचे बाबा नीब करौरी
Divine Radiance: Lord Ram’s ‘Surya Tilak’ Illuminates
 
 
Most Visited
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(460 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(445 Views )
ऋषिकेश रैली में अचानक बोलते हुए रुक
(429 Views )
MI vs RCB / आरसीबी के खिलाफ
(392 Views )
Lok Sabha Elections / अभी थोड़ी देर
(355 Views )
Lok Sabha Election 2024: BJP
(355 Views )