» जीवन मंत्र
अपनाएं ये टिप्स एंग्जायटी, घबराहट और बेचैनी मिलेगी राहत
Go Back | Yugvarta , Sep 14, 2021 08:04 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Delhi : 
ज्यादातर लोगों के मुंह से एक शब्द ज्यादा सुनने में आ रहा है। वो शब्द है एंग्जायटी। एंग्जायटी को हिंदी भाषा में घबराहट या फिर बेचैनी भी कहते हैं। किसी चीज का तनाव लेना, किसी चीज से डरना, चिड़चिड़ापन महसूस होना ये सभी एंग्जायटी के लक्षण हैं। हालांकि कई बार कुछ बीमारियों से रिकवर करने के बाद भी लोगों को बेचैनी या फिर घबराहट की समस्या हो रही है। ऐसे में हम आपको कुछ टिप्स बताएंगे जिन्हें अपनाकर आपको आराम मिल सकता है। जानिए ये टिप्स क्या हैं और किस तरह से असरदार हैं।

हल्का व्यायाम करें

अगर आपको एंग्जायटी की दिक्कत है तो आप अपने रुटीन में व्यायाम को शामिल करें। इस बात का ध्यान रखें कि आप कोई भी आसान व्यायाम करें। रोजाना सुबह उठते ही इसे करें। ऐसा करने से आपको राहत मिलेगी।

अकेलेपन से रहें दूर
लोगों को कई बार अकेलापन इतना ज्यादा खटकता है कि वो एंग्जायटी का कारण बन जाता है। अगर आपको घर में अकेलापन लगे और उस वक्त आपके आसपास कोई ना हो तो आप बेहिचक अपने दोस्तों या फिर परिवार के सदस्यों को फोन करें। ऐसा करने से आपको अच्छा महसूस होगा और अकेलापन नहीं लगेगा। इसके साथ ही आपका मन हल्का होगा।

टहलने निकल जाएं
कई बार ऐसा होता है कि आप घर पर होते हैं और आपको बेचैनी महसूस होती है। अगर आपको इस तरह की दिक्कत महसूस हो तो आप घर से बाहर निकलें और थोड़ा टहलें। ऐसा करने से आपको ताजी हवा मिलेगी और राहत महसूस होगी।


किसी भी मंत्र का जाप करें
कई बार ऐसा होता है कि आपको एंग्जाइटी अटैक तब आता है जब आप ऑफिस में हो। ऐसे में आप किसी भी मंत्र का जाप करें। कोशिश करें कि आंख बंद कर लें उस वक्त। ऐसा करने से शरीर और दिमाग दोनों शांत होंगे। आप 'ऊं' का उच्चारण कर सकते हैं। इससे आपको अच्छा महसूस होगा।

किसी शांत जगह पर बैठ जाएं और लंबी सांस खींचे
कई बार मन इतना ज्यादा परेशान होता है कि आसपास किसी को देखने का मन नहीं करता। ऐसे में हो सकता है कि आपको घबराहट लगे। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो किसी एकांत जगह पर कुछ देर के लिए बैठ जाएं। लंबी लंबी सांस लें और आंखों को कुछ देर के लिए बंद कर लें। इससे आपको आराम मिलेगा।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
मुजफ्फरनगर प्रबुद्ध सम्मेलन : पिछली सरकारों ने
अयोध्या से रामेश्वरम तक की पदयात्रा करने
एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना के आठ
CM केजरीवाल ED कस्टडी एक अप्रैल तक
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह बोले- सरकार अग्निवीर योजना
Lok Sabha Election / पटना में कल
 
 
Most Visited
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(430 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(420 Views )
Lok Sabha Election 2024: BJP
(330 Views )
गुरु रविदास जी महाराज के 647वें प्रकाश
(322 Views )
ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी लाइव : यूपी मतलब
(264 Views )
Lok Sabha Elections / बज गया चुनाव
(236 Views )