» जीवन मंत्र
विटामिन ई की कमी को दूर करेंगे ये 5 फूड्स, डाइट में करें तुरंत शामिल
Go Back | Yugvarta , Sep 11, 2021 08:59 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Lucknow : 
शरीर के लिए हर विटामिन और मिनरल्स जरूरी होते हैं। अगर किसी भी एक विटामिन की कमी शरीर में हो जाए तो सेहत पर इसका हानिकारक प्रभाव दिखने लगता है। यहां तक कि आपको कई तरह के लक्षण भी दिखने लगते हैं। ऐसा ही एक विटामिन ई भी है। विटामिन ई की कमी की वजह से शरीर को ऑक्सीजन पर्याप्त मात्रा में नहीं मिल पाता है। कोलेस्ट्रॉल का सामान्य लेवल से अधिक बढ़ना, स्किन और बालों से संबंधित कई तरह की समस्याओं के अलावा आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता भी कमजोर हो सकती है। अगर आप भी विटामिन ई की कमी से जूझ रहे हैं तो डाइट में इन 5 फूड्स को शामिल करें। इससे आपके शरीर में आई विटामिन ई की कमी दूर हो जाएगी।

रोज खाएं बादाम

अगर आपके शरीर में विटामिन ई की कमी है तो आप अपनी डाइट में बादाम शामिल करें। बादाम में भरपूर मात्रा में विटामिन ई होता है। बादाम को आप ऐसे ही खा सकते हैं या फिर आप रात में बादाम को पानी में भिगो दें और सुबह खाली पेट खाएं। इससे भी आपको फायदा होगा।


ब्रोकली को करें डाइट में शामिल
आजकल लोगों के बीच ब्रोकली का सेवन ज्यादा बढ़ गया है। खासतौर पर वो लोग इसका सेवन जरूर करते हैं जो कि फिटनेस फ्रीक हों। लेकिन क्या आपको पता है ब्रोकली में प्रचुर मात्रा में विटामिन ई होता है। इसके साथ ही इसमें फाइबर और प्रोटीन भी होता है। ब्रोकली को आप सलाद के रूप में या फिर सूप के तौर पर भी सेवन कर सकते हैं। इससे आपके शरीर में आई विटामिन ई की कमी दूर होगी।



पालक
पालक में भी प्रचुर मात्रा में विटामिन ई होता है। इसके साथ ही आयरन भी होता है। ऐसे में अगर आप विटामिन ई की कमी से जूझ रहे हैं तो डाइट में पालक का सूप या फिर पालक की सब्जी जरूर शामिल करें।
एवोकाडो भी करेगा मदद
एवोकाडो का नाम तो आपने सुना होगा। वहीं कई लोगों ने इसका सेवन भी किया होगा। लेकिन क्या आपको पता है कि एवोकाडो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसके साथ ही इसमें विटामिन ई भी अच्छी मात्रा में होता है।

सूरजमुखी के बीज भी असरदार
विटामिन ई की कमी से जूझ रहे व्यक्ति को अपनी डाइट में सूरजमुखी के बीजों को शामिल करना चाहिए। सूरजमुखी के बीजों का सेवन आप दही, दलिया या फिर सलाद के ऊपर डालकर कर सकते हैं। इसमें विटामिन ई अच्छी मात्रा में होता है।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
लखनऊ।पार्टी कार्यालय में पत्रकार वार्ता: योगी
धार्मिक कॉरिडोर से खाद्य सुरक्षा तक: उत्तराखंड
राम नवमी में श्री रामलला का जन्मोत्सव
Delhi Excise Case: BRS नेता के. कविता
Chaitra Navratri 7th Day: चैत्र नवरात्रि के
विकसित भारत श्रेष्ठ भारत मोदी की गारंटी
 
 
Most Visited
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(451 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(438 Views )
ऋषिकेश रैली में अचानक बोलते हुए रुक
(353 Views )
Lok Sabha Election 2024: BJP
(349 Views )
गुरु रविदास जी महाराज के 647वें प्रकाश
(344 Views )
MI vs RCB / आरसीबी के खिलाफ
(320 Views )