सितंबर में कोविशील्ड की 20 करोड़ डोज की आपूर्ति करेगा सीरम, कंपनी के निदेशक ने दी उत्पादन क्षमता बढ़ाने की जानकारी
Go Back |
Yugvarta
, Aug 27, 2021 06:48 PM 0 Comments
0 times
0
times
NEW DELHI : सीरम इंस्टीट्यूट आफ इंडिया (एसआइआइ) ने केंद्र को सूचित किया है कि सितंबर में वह कोरोना रोधी टीका कोविशील्ड की करीब 20 करोड़ डोज की आपूर्ति भारत सरकार और निजी अस्पतालों को करने में सक्षम है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पुणे स्थित सीरम अगस्त महीने में कोविशील्ड की 12 करोड़ डोज की आपूर्ति कर चुका है।
उन्होंने बताया कि एसआइआइ के सरकार एवं नियामक मामलों के निदेशक प्रकाश कुमार सिंह ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को सूचित किया है कि कंपनी ने अपने उत्पादन की क्षमता को बढ़ाया है। कंपनी भारत सरकार तथा निजी अस्पतालों को सितंबर महीने में कोविशील्ड की
एसआइआइ के सरकार एवं नियामक मामलों के निदेशक प्रकाश कुमार सिंह ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को सूचित किया है कि कंपनी ने अपने उत्पादन की क्षमता को बढ़ाया है। कंपनी भारत सरकार तथा निजी अस्पतालों को सितंबर महीने में कोविशील्ड की 20 करोड़ डोज की आपूर्ति करने में सक्षम है।
लगभग 20 करोड़ डोज की आपूर्ति करने में सक्षम है।
इस साल मई में केंद्र को सौंपे उत्पादन कार्यक्रम में एसआइआइ के निदेशक ने बताया था कि अगस्त और सितंबर महीने में कोविशील्ड का उत्पादन 10 करोड़ डोज तक बढ़ाया जाएगा।
बाद में मई के आखिर में सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को बताया था कि कोविशील्ड का उत्पादन जून में 10 करोड़ डोज तक बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा था, हम अपने कोविशील्ड टीके का उत्पादन बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। कोरोना महामारी के कारण हमारे समक्ष उत्पन्न विभिन्न चुनौतियों के बावजूद हम दिन-रात काम कर रहे हैं।
देश में तेजी से किया जा रहा कोरोना का टीकाकरण
बता दें कि देश में कोरोना के खिलाफ लड़ाई तेजी से आगे बढ़ रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक टीकाकरण अभियान के तहत देश में अब तक कोविड-19 रोधी वैक्सीन की 61 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं। मंत्रालय ने बताया कि बृहस्पतिवार को वैक्सीन की 67,87,305 खुराक दी गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने ट्वीट कर कहा कि देश ने कोरोना के खिलाफ लड़ाई में एक मील का पत्थर हासिल कर लिया है! देश में पात्र लोगों में 50 फीसद आबादी को कोविड-19 रोधी टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है।