Tokyo Olympics 2020: मैरी कॉम और मनप्रीत सिंह टोक्यो ओलंपिक 2020 के उद्घाटन समारोह में लहराया भारतीय झंडा
Go Back |
Yugvarta
, Jul 23, 2021 07:26 PM 0 Comments
0 times
0
times
Delhi :
टोक्यो: पांच साल के लंबे इंतजार के बाद 23 जुलाई को टोक्यो ओलंपिक 2020 की ओपनिंग सेरेमनी के साथ सबसे बड़े खेल आयोजन की शुरुआत हो गई है। आतिशबाजी और रंगारंग कार्यक्रमों के साथ ओलंपिक की शुरुआत हुई। ग्रीस के दल ने सबसे पहले मार्च-पास्ट किया। इसके बाद भारतीय दल ने 21 वें नंबर पर मार्ट-पास्ट किया।
भारत की पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह और भारत की बॉक्सिंग स्टार मैरी कॉम भारत की ओर से ध्वजवाहक बने। पिछले साल कोविड 19 की वजह से टोक्यो ओलंपिक को स्थगित करना पड़ा था। इस बार बिना दर्शकों के ओलंपिक का आयोजन हो रहा है। कोविड-19 की वजह से मारे गए लोगों को भी ओपनिंग सेरेमनी में याद किया गया।