» देश
Corona crisis: इंडोनेशिया सरकार ने भारत से मांगी मदद
Go Back | Yugvarta , Jul 20, 2021 03:52 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Lucknow :  विश्व के तमाम देशों की तरह इंडोनेशिया भी कोरोना वायरस का कहर झेल रहा है। इंडोनेशिया में कोविड-19 से अब तक 24 लाख से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं और 64 हजार 631 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। बढ़ते संक्रमण के कारण वहां मेडिकल ऑक्सीजन का संकट पैदा हो है। इन चिंताजनक परिस्थितियों में इंडोनेशिया सरकार ने भारत से मदद मांगी है। जिसके बाद भारत ने इंडोनेशिया को मदद भेजा है।

इस सम्बंध में विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने ट्वीट कर जानकारी दी है। उन्होंने लिखा कि इंडोनेशिया की कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में भारत

कोरोना के खिलाफ जारी लड़ाई में भारत ने इंडोनेशिया को भेजी मदद
आईएनएस ऐयरवत से भारत ने इंडोनेशिया को भेजा 300 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर और 100 मीट्रिक टन मेडिकल ऑक्सीजन

भी कंधे से कंधा मिलकार खड़ा है। इसके तहत भारत ने आईएनएस ऐयरवत से 300 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर और 100 मीट्रिक टन तरल मेडिकल ऑक्सीजन भेजा है। जिसे कुछ औपचारिकताओं के कारण इंडोनेशिया के तंजुंग प्रियक पहुंचने में देरी हुई है। बहुत जल्द ये मदद इंडोनेशिया पहुंच जाएगी। भारत कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में अपने सहयोगियों के साथ सदैव खड़ा था और खड़ा रहेगा।


बता दें कोरोना की पहली लहर के दौरान भारत ने 'वसुधैव कुटुम्बकम्' के मंत्र पर चलते हुए कई देशों को कोरोना से उपचार में सहायक दवाएं एवं अन्य मेडिकल सप्लाई भेजी थी। इसी का प्रतिफल था कि जब भारत कोरोना की दूसरी लहर का सामना कर रहा था तब भारत की मदद के लिए दुनिया के कई देश आगे आए थे। इनमें से एक देश इंडोनेशिया भी था, जिसनें कोविड-19 के खिलाफ भारत के युद्ध में अपना योगदान दिया था। अब जब इंडोनेशिया की स्थिति खराब हुई है तो भारत ने एक बार फिर मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है।
शाश्वत तिवारी
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
"कांग्रेस का मंत्र है - कांग्रेस की
देहरादून: राष्ट्रपति मुर्मु ने इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय
श्रीलंका में रामायण से जुड़े स्थलों को
अब Credit Card जारी नहीं कर सकेगा
PM के बयान के बाद प्रियंका का
LOKSABHA ELECTION 2024 - 13 राज्यों
 
 
Most Visited
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(469 Views )
ऋषिकेश रैली में अचानक बोलते हुए रुक
(460 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(452 Views )
राम नवमी में श्री रामलला का जन्मोत्सव
(435 Views )
MI vs RCB / आरसीबी के खिलाफ
(407 Views )
Lok Sabha Elections / अभी थोड़ी देर
(372 Views )