» प्रमुख समाचार
कांग्रेस के बीच राजनीतिक घमासान के चलते नड्डा ने की पंजाब भाजपा के नेताओं के साथ बैठक
Go Back | Yugvarta , Jul 17, 2021 08:39 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Delhi :  पंजाब कांग्रेस में चल रहे अंदरूनी कलह का माहौल तो काफी गरमाया हुआ है और फिलहाल इसके जल्द सुलझने की उम्मीद कम ही लगती है। तो वहीं, दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने पार्टी की पंजाब इकाई के नेताओं के साथ शनिवार को यहां पार्टी मुख्यालय में बैठक की और आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति को लेकर विचार किया।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक नड्डा के साथ हुई इस बैठक में पंजाब के प्रभारी व राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम, पंजाब से ही ताल्लुक रखने वाले एक अन्य महासचिव तरूण चुग, प्रदेश भाजपा के

नड्डा के साथ हुई इस बैठक में पंजाब के प्रभारी व राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम, पंजाब से ही ताल्लुक रखने वाले एक अन्य महासचिव तरूण चुग, प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष अश्विनी शर्मा सहित अन्य नेता मौजूद थे। यह बैठक ऐसे समय में हुई है जब मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और पार्टी के नेता नवजोत सिंह सिद्धू के बीच कलह को लेकर पंजाब की सत्ताधारी कांग्रेस में घमासान मचा हुआ

अध्यक्ष अश्विनी शर्मा सहित अन्य नेता मौजूद थे। यह बैठक ऐसे समय में हुई है जब मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और पार्टी के नेता नवजोत सिंह सिद्धू के बीच कलह को लेकर पंजाब की सत्ताधारी कांग्रेस में घमासान मचा हुआ है।
बैठक के बाद चुग ने एक ट्वीट में बैठक की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, ‘‘भाजपा पार्टी नहीं परिवार है।’’ पंजाब और उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यों में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं। इन चुनावों के मद्देनजर भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी है। आगामी चुनावों के मद्देनजर राज्य की प्रमुख विपक्षी पार्टी शिरोमणि अकाली दल और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के बीच गठबंधन हुआ है। इस ताजा गठबंधन के मद्देनजर भाजपा नए समीकरण बनाने और कुछ अन्य छोटे दलों को साथ लाने की संभावनाएं टटोल रही है।
ज्ञात हो कि लंबे समय तक भाजपा का सहयोगी रहा अकाली दल कृषि कानूनों के मुद्दे पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से अलग हो गया था। अकाली दल की नेता हरसिमरत कौर बादल ने केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा भी दे दिया था।
किसानों की नाराजगी के मद्देनजर राज्य में भाजपा को कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ रहा है। पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा ने अकाली दल के साथ चुनाव लड़ा था और उसने 23 सीटों पर अपने उम्मीवार उतारे थे। उसे केवल तीन सीटों पर जीत मिली थी। पहली बार भाजपा राज्य में अपने दम पर चुनाव लड़ेगी।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
MI vs LSG : निकोलस पूरन ने
बाराबंकी रैली: ताश के पत्तों की तरह
पोषक तत्वों का भंडार है दही, गर्मियों
ये चुनाव भाजपा, जेडीयू, लोजपा के लिए
स्वाति मालीवाल का आप के यू-टर्न पर
स्वाति मालीवाल मामला: आतिशी का पलटवार, बोलीं-
 
 
Most Visited
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(526 Views )
ऋषिकेश रैली में अचानक बोलते हुए रुक
(511 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(507 Views )
राम नवमी में श्री रामलला का जन्मोत्सव
(494 Views )
MI vs RCB / आरसीबी के खिलाफ
(461 Views )
Lok Sabha Elections / अभी थोड़ी देर
(429 Views )