» राज्य » उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव: सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ेगा राष्ट्रीय किसान मंच
Go Back | Yugvarta , Jun 30, 2021 08:33 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Lucknow : 
राष्ट्रीय किसान मंच ने अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों में उत्तर प्रदेश की सभी 403 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने की घोषणा की है। राष्ट्रीय किसान मंच द्वारा जारी बयान के अनुसार, मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष शेखर दीक्षित ने कहा कि प्रदेश की मौजूदा भारतीय जनता पार्टी सरकार किसानों के हितों के बजाए पूँजीवादियों को फायदा पहुँचाने का काम कर रही है।

बयान में कहा गया है कि पिछले सात महीनों से अधिक समय से किसान दिल्ली की सीमा पर केन्द्र के नये कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं, लेकिन सरकार पूँजीपतियों को लाभ पहुँचाने के उद्देश्य से उनकी अनदेखी कर रही है। दीक्षित ने दावा किया कि भाजपा सरकार ने 2017 में किसानों से जितने वादे किए थे, वो सब झूठे साबित हुए।

उन्होंने कहा, ‘‘गन्ना किसानों को 10 दिन में उनका पैसा नहीं मिला, खाद से लेकर बीज तक सबकी कीमत बढ़ गयी और ऊपज बेचने जाओ तो किसानों को उचित मूल्य नहीं मिल रहा है।’’ उन्होंने सवाल किया कि ऐसे में किसान कैसे जीएगा?

दीक्षित ने विपक्षी दलों पर भी निशाना साधते हुए कहा कि किसानों ने सपा, बसपा और कांग्रेस की सरकारें भी देखी हैं, सभी के सुर सत्ता में आते ही बदल जाते हैं। उन्होंने कहा कि अगले चुनाव में मंच उत्तर प्रदेश की सभी 403 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगा। उन्होंने कहा कि संगठन ने आगामी तीन महीनों में एक करोड़ नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
राम नवमी:सीएम धामी पहुंचे बाबा नीब करौरी
Divine Radiance: Lord Ram’s ‘Surya Tilak’ Illuminates
Moto G64 5G: लॉन्च हुआ Motorola का
उत्तराखंड में गरजे अमित शाह- ये कांग्रेस
गले में दर्द के साथ है हल्का
सलमान खान से मिले महाराष्ट्र के CM
 
 
Most Visited
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(459 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(444 Views )
ऋषिकेश रैली में अचानक बोलते हुए रुक
(417 Views )
MI vs RCB / आरसीबी के खिलाफ
(386 Views )
Lok Sabha Election 2024: BJP
(355 Views )
गुरु रविदास जी महाराज के 647वें प्रकाश
(350 Views )